लाइव न्यूज़ :

Swati Maliwal Assault Allegations: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट, मुख्यमंत्री केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को समन जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2024 14:43 IST

Swati Maliwal Assault Allegations: राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने "पूर्व डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया" शीर्षक के एक मीडिया पोस्ट का स्वत: संज्ञान लिया।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी सचिव बिभव द्वारा मुख्यमंत्री के आवास पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। अनुपालन में विफलता पाए जाने पर आवश्यक समझा गया तो आगे की कार्रवाई की जा सकती है।पुलिस अधिकारियों ने पहले कहा था कि मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस पुलिस थाने गईं।

Swati Maliwal Assault Allegations: राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोप पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी को बृहस्पतिवार को समन जारी किया। समन के मुताबिक, बिभव कुमार की सुनवाई शुक्रवार सुबह 11 बजे होगी। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने "पूर्व डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया" शीर्षक के एक मीडिया पोस्ट का स्वत: संज्ञान लिया।

उन्होंने दावा किया था कि केजरीवाल के निजी सचिव बिभव द्वारा मुख्यमंत्री के आवास पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। इन आरोपों के आलोक में आयोग ने एक नोटिस जारी किया, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि अनुपालन में विफलता पाए जाने पर आवश्यक समझा गया तो आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

इस घटना ने विवाद और अटकलों को जन्म दे दिया है, क्योंकि मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रमुख व्यक्ति कुमार को मालीवाल जैसी प्रमुख सार्वजनिक हस्ती के गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस अधिकारियों ने पहले कहा था कि मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस पुलिस थाने गईं।

आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ "मारपीट" की। उन्होंने इस मामले में अभी तक औपचारिक शिकायत नहीं दर्ज कराई है। मंगलवार को आप नेता संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि मालीवाल के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyदिल्ली पुलिसवुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...