लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से दुखी फैन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 20, 2020 10:37 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन से निराश एक और फैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के कटक से सामने आया नाबालिग द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामलाअभिनेता सुशांत सिंह की आत्महत्या के बाद लड़की बुरी तरह परेशान थी

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के असामयिक निधन की खबर से हर कोई सदमे में है। फैंस के साथ बॉलीवुड भी इस खबर से भर नहीं पा रहा है। इस बीच दिवंगत एक्टर की मौत के बाद ओडिशा के कटक में 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतका की पहचान सरस्वती शिशु मंदिर की नौवीं कक्षा की छात्रा सौम्या श्रीराज के रूप में हुई है। कथित तौर पर उसने अपने परिवार के सदस्यों की अनुपस्थिति में खुद को फांसी लगाई। यह घटना शुक्रवार को कटक के जोबरा इलाके में घटी। जानकारी के अनुसार, अभिनेता सुशांत सिंह की आत्महत्या के बाद लड़की बुरी तरह परेशान थी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हालांकि, कटक के पुलिस उपायुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि पुलिस घटना के विभिन्न कोणों पर आगे की जांच करेगी। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले के बाद किसी फैन ने सुसाइड किया हो। हाल ही में मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक 20 साल की युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया था।

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि मृतका ने आत्महत्या करने से कुछ घंटों पहले ही कहा था कि वो भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह फांसी लगा लेगी। वहीं, मृतका के  भाई का कहना है कि उसकी बहन सुबह से ही अपनी भाभी से मजाक ये बात कह रही थी। मगर जैसे ही परिजन अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए, वैसे ही मौका देखकर युवती ने फांसी लगा ली। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतओड़िसाकटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला