लाइव न्यूज़ :

यूपी के एक गैंगस्टर को बेल देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, CJI ने कहा- तुम खतरनाक इंसान हो

By अनुराग आनंद | Updated: July 28, 2020 14:09 IST

सीजेआई एसए बोवड़े ने यह भी कहा कि देखिए विकास दुबे पर 64 मामले दर्ज होने के बाद भी उसे जमानत दे दिया गया, जिसका खामियाजा उत्तर प्रदेश भुगत रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देविकास दुबे एनकाउंटर मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की थी।विकास दुबे मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हम इस बात से हैरान हैं कि इतने मामलों में वांछित अपराधी पैरोल पर कैसे रिहा हो गया।विकास दुबे के मामले को याद करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इससे सिर्फ एक घटना दांव पर नहीं है, बल्कि पूरा सिस्टम दांव पर है।

नई दिल्ली:  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) एसए बोवड़े ने उत्तर प्रदेश के एक गैंगस्टर को बेल देने से साफ इनकार कर दिया। सुनवाई के बाद सीजेआई बोवड़े ने उसे विकास दुबे जैसा खतरनाक बताते हुए बेल देने से इनकार कर दिया। 

आज तक की मानें तो अपराधी पर 13 से अधिक संगीन मामले में केस दर्ज हैं। यही वजह है कि उसके इतिहास को देखने के बाद सीजेआई ने कहा कि तुम खतरनाक इंसान हो। हम तुम्हें रिहा नहीं कर सकते हैं। 

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि देखिए विकास दुबे पर 64 मामले दर्ज होने के बाद भी उसे जमानत दे दिया गया, जिसका खामियाजा उत्तर प्रदेश भुगत रहा है। 

इससे पहले विकास दुबे मामले में सुप्रीम कोर्ट ने योगी आदित्यनाथ सरकार से ये कहा था-

बता दें कि विकास दुबे एनकाउंटर और कानुपर के बिकरू गांव में हुई शूटआउट की घटना पर बुधवार (22 जुलाई) सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से कहा कि वह सुनिश्चित करें कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा ना हो।

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (फाइल फोटो)

इस मामले के लिए जांच समिति का भी गठन कर दिया गया है। इस जांच समिति में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज एस चौहान और पूर्व डीजीपी केएल गुप्ता को शामिल किया गया है।

विकास दुबे ने 2 और 3 जुलाई की रात अपने साथियों के साथ मिलकर यूपी पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसमें 8 सिपाही शहीद हो गए थे। यूपी पुलिस की टीम विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई थी। 

2 महीने में जांच पूरे करने के सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश 

सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार से इस मामले की जांच  एक अगस्त 2020 से शुरू करने को कहा है। साथ ही यह निर्देश दिए हैं कि दो महीने में इसकी जांच पूरी होनी चाहिए। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दलील दे रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यूपी सरकार इस बात का खास ध्यान रखे कि इस तरह की वारदात फिर से ना हो। 

सुप्रीम कोर्ट की तस्वीर

गैंगस्टर विकास दुबे का क्राइम रिकॉर्ड SC ने सरकार से मांगा

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जताई की गैंगस्टर विकास दुबे पर इतने ज्यादा केस दर्ज होने के बाद भी उसे जमानत कैसे मिल गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने विकास दुबे के क्राइम रिकॉर्ड को यूपी सरकार से मांग है। 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि विकास दुबे पर इतने गंभीर मुकदमे दर्ज होने के बाद भी वह जेल से बाहर था ये सब सिस्टम की विफलता है। विकास दुबे पर हत्या, अपहरण, फिरौती, अवैध कारोबार सहित 60 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। 

कोर्ट ने यूपी सरकार को यह भी नसीहत दी है कि एक प्रदेश के तौर पर कानून के शासन को बनाए रखना काफी अहम है और ऐसा करना राज्य सरकार का कर्तव्य है।

 

टॅग्स :विकास दुबेसुप्रीम कोर्टकोर्टकेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली