लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित आयोग ने बहुचर्चित 2019 हैदराबाद एनकाउंटर को बताया फर्जी, कही यह बात, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: May 20, 2022 15:14 IST

2019 Hyderabad Encounter Case: आपको बता दें कि 2019 में हुए चर्चित हैदराबाद एनकाउंटर में पुलिस द्वारा रेप के तीन आरोपियों की संदिग्ध एनकाउंटर हुई थी जिसके बाद इस एनकाउंटर की जांच के लिए एक आयोग का गठन हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्दे 2019 में हुए चर्चित हैदराबाद एनकाउंटर एक फर्जी एनकाउंटर है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित आयोग ने खुलासा किया है। आयोग ने कुछ पुलिस वालों को भी इस एनकाउंटर में दोषी पाया है।

2019 Hyderabad Encounter Case: 2019 में हुए हैदराबाद एनकाउंटर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित आयोग ने फर्जी माना है। आयोग का कहना है कि इस एनकाउंटर में कुछ पुलिसवाले भी दोषी पाए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इस रिपोर्ट को सार्वजनिक कर इस पर आगे की कार्रवाई के लिए मामले को तेलंगाना हाई कोर्ट में भेजा है। गौरतलब है कि 2019 में हुए चर्चित हैदराबाद एनकाउंटर में पुलिस द्वारा रेप के तीन आरोपियों की संदिग्ध एनकाउंटर हुई थी जिसके बाद इस एनकाउंटर की जांच के लिए एक आयोग का गठन हुआ था। इसी आयोग के रिपोर्ट के हवाले से यह खबर सामने आई है। 

कोरोना के चलते देरी हुई जांच में

आपको बता दे कि जस्टिस सिरपुरकर आयोग को कहा गया था मामले की जांच कर रिपोर्ट को छह महीने तक सौंपी जाए। लेकिन कोरोना के चलते यह काम तय समय यानी अगस्त 2020 में पूरा नहीं हो पाया था। इसलिए आयोग ने अपनी रिपोर्ट इसी साल जनवरी में सौंपी है जिस को सुप्रीम कोर्ट ने अब सार्वजनिक कर इस पर आगे की कार्रवाई के लिए तेलंगाना हाई कोर्ट को भेजा है। 

क्या कहा चीफ जस्टिस ने

मामले में चीफ जस्टिस ने कहा, "इसमें गोपनीयता की कोई बात नहीं। हमारे आदेश पर जांच हुई और कुछ लोगों को दोषी पाया गया। राज्य सरकार रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करे। हम अब मामले की निगरानी नहीं करना चाहते। सभी पक्ष रिपोर्ट को पढ़ें और आगे की राहत के लिए हाई कोर्ट में अपनी बात रखें।"

क्या था पूरा मामला

आपको बता दें कि 26 नवंबर 2019 की रात हैदराबाद में 27 साल की एक वेटनरी डॉक्टर की बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 6 दिसंबर के तड़के करीब 3 बजे पुलिस ने चारों आरोपियों का संदिग्ध एनकाउंटर किया था जिसमें पुलिस की बहुत तारीफ हुई थी। बाद में इस संदिग्ध एनकाउंटर पर सवाल भी  उठाए गए थे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपने पूर्व जज जस्टिस वी एस सिरपुरकर की अध्यक्षता में एक जांच आयोग को बनाया था जो इस इस संदिग्ध एनकाउंटर की जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे। यही रिपोर्ट पेश हुई है जिस पर आगे अब कार्रवाई भी होगी। 

 

 

 

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसतेलंगानाPoliceरेपएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?