लाइव न्यूज़ :

सुल्तानपुर: महिला सिपाही ने पुलिस निरीक्षक पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, मामला दर्ज, निरीक्षक ने आरापों को लेकर किया खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2022 08:55 IST

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली नगर में महिला सिपाही की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई और हर पहलू की पुलिस जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला सिपाही ने पुलिस निरीक्षक निशु तोमर के विरुद्ध सुल्तानपुर नगर कोतवाली में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया हैघटना उस समय की है जब तोमर सुल्तानपुर में तैनात थेपुलिस निरीक्षक ने दावा किया है कि महिला सिपाही ने उधार पैसे ना देने पड़े इसलिए शिकायत की है

सुल्तानपुरः सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एक महिला सिपाही ने अमेठी जिले में तैनात पुलिस निरीक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सुल्तानपुर नगर कोतवाली थाने में सिपाही की तहरीर पर निरीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरी ओर, पुलिस निरीक्षक ने महिला सिपाही पर अपने दिये गये रुपये मांगने पर पेशबंदी में यह मामला दर्ज कराने का आरोप लगाया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली नगर में महिला सिपाही की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई और हर पहलू की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात एक महिला सिपाही ने अमेठी जिले में तैनात पुलिस निरीक्षक निशु तोमर के विरुद्ध शुक्रवार को सुल्तानपुर नगर कोतवाली में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

बताया जा रहा है कि घटना उस समय की है जब तोमर सुल्तानपुर में तैनात थे। इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस निरीक्षक निशु तोमर ने दावा किया कि महिला सिपाही ने उनसे अपनी मां की बीमारी का हवाला देकर रुपये लिए थे और रुपये न देना पड़े, इसलिए उसने उनके खिलाफ फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, ‘‘ महिला सिपाही के खिलाफ मैंने सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।’’

तोमर ने कहा कि करीब तीन माह पहले मैंने अदालत का दरवाजा खटखटाया और महिला सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की अर्जी दी। इस मामले की सुनवाई अगस्त में होनी है। तोमर ने कहा कि इसकी भनक जब महिला सिपाही को लगी तो उसने पेशबंदी में मेरे खिलाफ यह प्राथमिकी दर्ज कराकर मामले को नया मोड़ दिया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशSultanpur
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला