लाइव न्यूज़ :

SSC CGL Exam 2017 पेपर लीक मामला: सीबीआई के हत्थे चढ़े तीन आरोपी, 10 जून तक के लिए भेजे गए पुलिस कस्टडी में

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 6, 2019 19:36 IST

अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के प्रश्नपत्र इस तरह से सेट किए गए थे कि वे परीक्षार्थी को एक निश्चित अनुक्रम में मिल जाएं।

Open in App
ठळक मुद्देSSC CGL Exam 2017 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पेपर लीक मामले के कथित मास्टर माइंड अक्षय कुमार मलिक और दो अन्य आरोपी संदीप माथुर और धर्मेंद्र को दबोचा गया है।

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (SSC CGL) के वर्ष 2017 के पेपर लीक मामले में जांच एजेंसी सीबीआई को सफलता हाथ लगी है। सीबीआई ने मामले के कथित मास्टर माइंड समेत तीन लोगों को दबोच लिया है। सीबीआई ने दिल्ली से एक और गाजियाबाद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

अधिकारियों ने बताया कि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन के 2017 के पेपर लीक मामले में ये गिरफ्तारियां दिल्ली और गाजियाबाद में चार ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी के बाद हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा पेपर लीक मामले का कथित मास्टर माइंड अक्षय कुमार मलिक और दो अन्य आरोपी संदीप माथुर और धर्मेंद्र को दबोचा गया है। आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।  

इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि सीबीआई ने 17 लोगों को खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, उनमें 10 सिफी टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी थे।

आरोप लगा था कि कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा, 2017 का दूसरा टियर का पेपर और उसकी आंसर की 21 फरवरी 2018 को कथित तौर पर लीक हो गई थी और पेपर शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के प्रश्नपत्र इस तरह से सेट किए गए थे कि वे परीक्षार्थी को एक निश्चित अनुक्रम में मिल जाएं। आरोपियों को 10 जून तक के लिए पुलिस कस्टडी में लिया गया था।

टॅग्स :सीबीआईस्टाफ सिलेक्शन कमिशनexamक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर