लाइव न्यूज़ :

हरिणाया: बेटे ने मां को पहले दी नशीली गोलियां फिर तालाब में तब तक सिर डुबाकर रखा जब तक मौत नहीं हो गई

By भाषा | Updated: August 29, 2021 19:50 IST

Open in App

हरियाणा में जीद के संगतपुरा गांव में एक व्यक्ति ने कथित रूप से नशे की गोलियां देकर अपनी मां को बेसुध कर दिया और उसे तालाब में डूबो दिया। सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि आरोपी ने अपनी मां को पहले नशे की गोलियां दीं, फिर तालाब में डालकर तब तक दबाए रखा जब तक उसके प्राण नहीं निकल गए।

अदालत ने दो दिन के लिए उसे पुलिस हिरासत में भेजा है। इस महिला के भतीजे को बुआ की मौत पर हुआ संदेह तो उसने मुकदमा दर्ज कराया। भतीजे सौंगरी कैथल के प्रदीप ने 25 अगस्त को पुलिस में शिकायत की कि 25 अगस्त को उसे सूचना मिली कि उसकी बुआ बीरमती की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

उसने कहा कि बीरमती के बेटे राजपाल ने अपनी मां की मौत को लेकर ग्रामीणों के साथ साथ रिश्तेदारों को भी गुमराह किया, जिसके चलते उसकी बुआ का बिना पोस्टमार्टम करवाए अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रदीप ने आरोप लगाया था कि उसकी बुआ बीरमती की इतफा किया तालाब में डूबने से नहीं बल्कि योजनाबद्ध तरीके से उसके बेटे राजपाल ने हत्या की है।

उसकी बुआ बीरमती 50 गांव संगतपुरा निवासी कृष्ण के साथ विवाहित थी। कृष्ण की लगभग 17 साल पहले मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान राजपाल ने कथित रूप से बताया कि उसने हापुड की एक महिला से प्रेम विवाह किया था जिसके पहले पति से दो बच्चे तथा एक लडकी है।

राजपाल के अनुसार उसकी पत्नी ससुराल आने के लिए दबाव डाल रही थी जबकि उसकी मां बीरमती ने घर में घुसने से मना कर दिया था। राजपाल ने पुलिस को कथित रूप से बताया कि जब उसने मां से प्लाट बेचकर राशि देने के लिए कहा तो बीरमती ने साफ मना कर दिया, जिससे वह उनसे खफा था।

राजपाल ने कथित रूप से पुलिस को बताया कि 24 अगस्त रात को उसने अपनी मां को नशे की गोलियां दे दी और जब बेसुध हो गयीं तब उसने उसे तालाब में फेंक दिया और उसके सिर को तब तक दबाकर रखा जब तक उसके प्राण नहीं निकल गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :हरियाणाक्राइमजींद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल