लाइव न्यूज़ :

SITAPUR NEWS: मौसम की मार, बारिश और ओलावृष्टि से 7 लोगों की मौत, सीएम ने कहा- हरसंभव मदद कीजिए

By भाषा | Updated: March 13, 2020 20:05 IST

संदना क्षेत्र में आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से पिता—पुत्र झुलस गये। उनमें से पुत्र संदीप की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। सरदारपुर क्षेत्र में रेशम (14) नामक लड़की की भारी बारिश के कारण गिरे पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देथाना क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से एक मकान की दीवार गिरने से 40 वर्षीय दया नामक महिला की मौत हो गयी।शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

सीतापुरःसीतापुर जिले में शुक्रवार को बारिश और ओलावृष्टि से तीन महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सिधौली क्षेत्र में राम प्रसाद (55) बारिश से बचने के लिये एक टिनशेड के नीचे खड़ा था, तभी एक पेड़ टिनशेड पर गिर गया। उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी।

एक अन्य घटना में रामपुर कलां क्षेत्र में बारिश के बीच दीवार ढहने से 15 साल की एक लड़की की मौत हो गयी। संदना क्षेत्र में आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से पिता—पुत्र झुलस गये। उनमें से पुत्र संदीप की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। सरदारपुर क्षेत्र में रेशम (14) नामक लड़की की भारी बारिश के कारण गिरे पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गयी।

इसी थाना क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से एक मकान की दीवार गिरने से 40 वर्षीय दया नामक महिला की मौत हो गयी। उप जिलाधिकारी अमित भट्ट ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बन्धित अधिकारियों को बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करके तुरंत सहायता उपलब्ध कराने के आदेश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा है कि वे इस प्राकृतिक आपदा से हुए फसलों के नुकसान का आकलन कल फौरन सहायता उपलब्ध कराएं। 

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में गुरुवार रात घने बादलों के साथ मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश शुरू हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बरिश में शुक्रवार दोपहर तक सात लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। जिले के कई क्षेत्रों में ओले भी पडे़ हैं। तेज हवाओं के चलते हाईवे सहित लिंक मार्गों पर यातायात भी बाधित रहा।

गोंदलामऊ संवाद के अनुसार- संदना थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कमलापुर के मजरे मुरहाडीह में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे तेज आंधी से छत की रेलिंग गिरने से एक महिला की मौत हो गई। संदना संवाद के अनुसार- थाना क्षेत्र के रामपुर बनका मजरा रामगढ़ में खेतों में गन्ना छीलने गए पिता-पुत्र पर शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे दोनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। बिजली गिरने से घायल 45 वर्षीय रामसागर पुत्र जीत व उसके 25 वर्षीय पुत्र संदीप को सीएचसी गोंदलामऊ ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घटना क्रम में शुक्रवार सुबह सिढ़ौली गांव निवासी जीतेन्द्र (16) पुत्र प्रेमराज व रोहित (20) पुत्र धनराज गांव के बाहर पूरब दिशा में शौंच के लिए गए थे। आकाशीय बिजली गिरने से दोनों घायलों को सीएचसी मिश्रिख ले जाया गया। यहां पर जितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया गया।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसीतापुरयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?