लाइव न्यूज़ :

2011 में हत्या, 2025 में लिया बदला?, पिता अख्तर और बेटे मैसर की गोली मारकर हत्या, 14 साल बाद फिर से दुश्मनी सामने, फतेहपुर गांव में कई थानों के पुलिसकर्मी तैनात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2025 13:29 IST

Sitapur: सीतापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि फतेहपुर गांव में अख्तर (60) और बेटे मैसर (38) को हमलावरों ने उस समय गोली मार दी, जब वे अपने खेतों से लौट रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देदो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण फतेहपुर गांव में कई थानों के पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।पिता-पुत्र पर 2011 में हमलावरों के परिवार के एक सदस्य की हत्या का आरोप था, तभी से दोनों पक्षों के बीच दुश्मनी थी।पुलिस के अनुसार स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Sitapur:सीतापुर जिले के इमलिया सुलतानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश के कारण पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार देर शाम की है। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण फतेहपुर गांव में कई थानों के पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि फतेहपुर गांव में अख्तर (60) और उनके बेटे मैसर (38) को हमलावरों ने उस समय गोली मार दी, जब वे अपने खेतों से लौट रहे थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पिता-पुत्र पर 2011 में हमलावरों के परिवार के एक सदस्य की हत्या का आरोप था, तभी से दोनों पक्षों के बीच दुश्मनी थी।

इसी पुरानी रंजिश में बदले की भावना में यह वारदात की गई। पुलिस के अनुसार स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मृतकों के परिजनों द्वारा जिन लोगों के नाम बताए जाएंगे, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसीतापुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...