लाइव न्यूज़ :

'मूसेवाला को मार दिया...', हत्या के बाद तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस को गुर्गे ने किया था फोन, सामने आया ऑडियो

By शिवेंद्र राय | Updated: July 22, 2022 14:10 IST

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गुर्गे के बीच की बातचीत का एक ऑडियो मिला है। रिकॉर्ड की गई इस फोन कॉल में बिश्नोई का गुर्गा उसे बता रहा है कि मूसेवाला की हत्या योजना के अनुसार कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमूसेवाला हत्याकांड में शामिल शूटर ने लॉरेंस को फोन किया थातिहाड़ जेल में बंद बिश्नोई को घटना की खबर दीगुर्गे ने बिश्नोई को बताया कि मूसेवाला की हत्या की जा चुकी है

नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में एक फोन कॉल की ऑडियो क्लिप सामने आई है जिसमें तिहाड़ जेल में बंद गैगस्टर लॉरेस बिश्नोई और मूसेवाला की हत्या में शामिल रहे शूटर की बातचीत दर्ज है। ये फोन कॉल मूसेवाला की हत्या के तुरंत बाद की गई थी। इस ऑडियो क्लिप में साफ सुना जा सकता है कि बिश्नोई का गुर्गा मूसेवाला की हत्या के बाद बता रहा है कि 'काम हो गया'। ये बातचीत पंजाबी भाषा में की गई है।

ये फोन कॉल तिहाड़ जेल में बंद गैगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को यह बताने के लिए की गई थी कि योजना के अनुसार सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई है। फोन पर बिश्नोई को घटना की जानकारी और मुबारकबाद दी गई। इस फोन की रिकॉर्डिंग बाहर आने से एक बात साफ हो गई है कि लॉरेस बिश्नोई ने ही मूसेवाला की हत्या की सारी योजना बनाई थी। साथ ही यह राज भी खुल गया कि देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल से  ही बिश्नोई अपना गैंग चलाता था। हालांकि अभी तक किसी भी आधिकारिक स्त्रोत से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि रिकॉर्ड की गई फोन कॉल तिहाड़ जेल के अंदर से लॉरेंस बिश्नोई से की गई बातचीत का ही है।

बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या बीती 29 मई को कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से ही दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की पुलिस लगातार सक्रिय है। इस हत्याकांड के आरोपी दो शूटरों को एनकाउंटर में मारा जा चुका है। जबकि अन्य गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि अब इस मामले में केवल एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसे पकड़ने के लिए कोशिशें जारी हैं।

पिछले साल लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के करीबी विक्की मिद्दूखेड़ा की पंजाब में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के गुनाहगारों को पनाह देने का आरोप मूसेवाला पर लगा था। तभी से बिश्नोई गैंग सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रच रही था। आखिरकार 29 मई 2022 को मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले स्थित गांव से थोड़ी ही दूरी पर गोली मार कर हत्या कर दी गई।

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालातिहाड़ जेलपंजाबPunjab Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला