लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा हत्याकांडः आफताब पूनावाला ने जमानत के लिए दिल्ली की अदालत में दाखिल की अर्जी, कल सुनवाई, पीड़िता के पिता का आया बयान

By अनिल शर्मा | Updated: December 16, 2022 13:45 IST

श्रद्धा के पिता विकास वालकर ने कहा कि मुझे बताया गया है कि DNA के नमूने (उनके अपने और बरामद की गई हड्डियों का) का मिलान हो गया है। देखते हैं आगे क्या होता है।

Open in App
ठळक मुद्देआफताब ने अपने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े किए थे।आफताब फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। उसकी जमानत याचिका पर कल सुनवाई होगी। महरौली के जंगलों से बरामद हड्डियों के डीएनए का मिलान श्रद्धा के पिता के डीएनए से हुआ है।

नई दिल्लीः श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला ने मामले में जमानत के लिए दिल्ली की साकेत कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। गौरतलब है कि आफताब ने अपने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था। आफताब फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। उसकी जमानत याचिका पर कल सुनवाई होगी।

उधर, विकास वालकर (श्रद्धा के पिता) ने भाजपा नेता किरीट सोमैया के साथ मीरा भायंदर पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस आयुक्त मधुकर पांडे से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ''मेरी बेटी ने नवंबर 2022 में जो शिकायत दर्ज कराई थी उससे जुड़ी जानकारी लेने के लिए मैंने मुलाकात की।''

श्रद्धा के पिता ने कहा कि पुलिस आयुक्त ने उन्हें मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। विकास वालकर ने आगे कहा कि मुझे बताया गया है कि DNA के नमूने (उनके अपने और बरामद की गई हड्डियों का) का मिलान हो गया है। देखते हैं आगे क्या होता है।

गौरतलब है कि वालकर हत्याकांड में गुरुवार पुलिस द्वारा महरौली के जंगलों से बरामद हड्डियों के डीएनए का मिलान मृतका के पिता के डीएनए के नमूनों से हो गया है। महरौली के जंगलों में वालकर के शव के टुकड़ों की तलाश करते समय दिल्ली पुलिस को 13 हड्डियां बरामद हुई थीं। 

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) सागरप्रीत हुडा ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘श्रद्धा वालकर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को सीएफएसएल (केन्द्रीय फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला), लोधी रोड से डीएनए रिपोर्ट प्राप्त हुई है। डीएनए रिपोर्ट सहायक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें एफएसएल, रोहिणी से उसके (पूनावाला) पॉलीग्राफ जांच की रिपोर्ट भी मिल गई है और उस रिपोर्ट से भी जांच में मदद मिली है।’’

पुलिस ने पहले कहा था कि जांच के दौरान पूनावाला ने 27 वर्षीय वालकर की हत्या करने और शव को 35 टुकड़ों में काटने की बात स्वीकार की थी। उसके कबूलनामे के आधार पर पुलिस ने जंगलों के कई इलाकों की छानबीन की और यहां तक कि मदनगीर में एक तालाब में भी वालकर के शव के टुकड़े तलाशे। पुलिस को महरौली और गुरुग्राम से शव के 13 से ज्यादा टुकड़े मिले हैं।

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडदिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो