लाइव न्यूज़ :

एसजीएसआईटीएस कॉलेजः इंजीनियरिंग छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगा कर की आत्महत्या, अंग्रेजी में थी कमजोर, सुसाइड नोट बरामद

By मुकेश मिश्रा | Updated: June 1, 2023 17:33 IST

SGSITS College: थानाप्रभारी तुकोगंज कमालेशा शर्मा ने बताया कि गुरूवार दोपहर सूचना मिली कि एसजीएसआईटीएस कैम्पस के होस्टल में रहने वाली एक इंजीनियरिंग की छात्रा ने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस मामले की जांच कर रही है. पहले सेमेस्टर में ही वह पांच विषयों में फेल हो गयी थी. छात्रा की पहचान दीप्ति मंडलोई निवासी गोगांव जिला खरगोन के रूप में हुई.

इंदौरः एसजीएसआईटीएस कॉलेज से बीई की पढ़ाई कर रही एक इंजीनियरिंग की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है. लेकिन उसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी. वही बताया जा रहा है कि छात्रा हिन्दी मीडियम से थी और अंग्रेजी में कमजोर थी.

जिसके चलते उसे पढ़ाई में दिक्कत आ रही थी. पहले सेमेस्टर में ही वह पांच विषयों में फेल हो गयी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. थानाप्रभारी तुकोगंज कमालेशा शर्मा ने बताया कि गुरूवार दोपहर सूचना मिली कि एसजीएसआईटीएस कैम्पस के होस्टल में रहने वाली एक इंजीनियरिंग की छात्रा ने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है.

छात्रा की पहचान दीप्ति मंडलोई निवासी गोगांव जिला खरगोन के रूप में हुई. उसने बीई में इसी साल एडमिशन लिया था. सुबह वह कॉलेज नहीं गयी. उसके साथ रहने वाली सहपाठी छात्रा ने बताया की वह तबीयत खराब होने की बात कह कर कमरे में ही रुक गयी थी.

दोपहर को क्लास ख़त्म होने के बाद वे जब होस्टल पहुँची और रूम का दरवाजा खोला तो दीप्ति फांसी के फंदे पर झूल रही थी. मौके पर से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है. उसमे क्या लिखा है यह जानकारी नहीं दी है. उसका मोबाइल भी जब्त किया गया है.

बताया जाता है कि दीप्ति एडमिशन के बाद से ही तनाव में थी. उसने 12वीं तक की पढ़ाई हिन्दी मीडियम से की थी.अंग्रेजी में कमजोर होने की वजह से उसे पढा़ई में दिक्कत आ रही थी. पहले सेमेस्टर की परीक्षा में वह पांच विषयों में फेल हो गयी थी. पुलिस ने मर्ग कायम कर इस घटना की जानकारी छात्रा के घरवालों को दे दी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने