लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, तलाशी के दौरान महिला-पुरुष समेत 99 लोग हिरासत में

By अंजली चौहान | Updated: May 25, 2023 13:11 IST

उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाल ही में गाजियाबाद में पैसिफिक मॉल के भीतर संचालित स्पा सेंटरों पर व्यापक कार्रवाई शुरू की है। ऑपरेशन के परिणामस्वरूप आठ स्पा थेरेपी केंद्रों से 99 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे गाजियाबाद के बड़े मॉल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ पैसिफिक मॉल में 8 स्पा सेंटरों में चल रहा था देह व्यापार इस गिरोह में विदेशी महिलाएं भी शामिल है

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित के बड़े मॉल में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान मॉल के भीतर चल रहे स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट के बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है, इस रैकेट में करीब 99 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इतनी बड़ी संख्या में देह व्यापार के धंधे का खुलासा होने के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। गौरतलब है कि करीब 8 स्पा सेंटरों में तलाशी ली गई है। छापे के दौरान 60 महिलाओं और 39 पुरुषों को पकड़ा गया है।

डीसीपी विवेक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया, "पुलिस को स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।"

डीसीपी कुमार ने कहा, "60 महिलाओं और 39 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है और हम आगे की जांच कर रहे हैं।" 

उन्होंने कहा कि संबंधित स्पा सेंटर के सभी प्रबंधकों और मालिकों के खिलाफ अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम 1950 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, जांच में इस अवैध धंधे में स्थानीय और विदेशी दोनों लड़कियों के शामिल होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है।

विदेशी लड़कियां भी शामिल 

पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी उसमें पता चला कि स्पा सेंटरों द्वारा संचालित देह व्यापार दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र और पड़ोसी उत्तराखंड की लड़कियों की संलिप्तता से भी आगे तक फैला हुआ था।

हैरानी की बात यह है कि इस अवैध धंधे में विदेशी लड़कियों के शामिल होने का पता चला। इसके कारण पैसिफिक मॉल में ऑपरेशन के दौरान कई विदेशी लड़कियों को भी हिरासत में लिया गया है। 

टॅग्स :गाजियाबादउत्तर प्रदेशसेक्स रैकेटsex racket
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला