लाइव न्यूज़ :

पटना में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, लड़कियों की सुंदरता के आधार पर माफिया ग्राहकों से वसूलते थे रुपये

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2019 15:13 IST

पटना में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का धंधा चलाने वाला माफिया व्हाट्सएप पर कॉल गर्ल की तस्वीर ग्राहकों को भेजा करता था। जिस नंबर से वह तस्वीरों को भेजता था, उसी को उसने इंटरनेट पर भी डाल रखा था।

Open in App
ठळक मुद्देयह धंधा पटना के पाटलिपुत्र थाना इलाके के नेहरूनगर के ग्रैंड अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर डी-8 में चल रहा था।जिन ग्राहकों को माफिया पहले से जानता था, उन्हें कॉल गर्ल को बाहर भी ले जाने की इजाजत थी।

बिहार की राजधानी पटना में ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इसमें यह भी खुलासा हुआ है कि सेक्स रैकेट माफिया लड़कियों की सुंदरता और कद-काठी के आधार पर ग्राहकों से रुपये वसूलता था। लड़कियों के लिए पांच से लेकर 20 हजार रुपये तक लिये जाते थे। यही नहीं जिन ग्राहकों को माफिया पहले से जानता था, उन्हें कॉल गर्ल को बाहर भी ले जाने की इजाजत थी। इसके लिए अतिरिक्त रुपये वसूले जाते थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑनलाइन सेक्स रैकेट का धंधा चलाने वाला माफिया व्हाट्सएप पर कॉल गर्ल की तस्वीर ग्राहकों को भेजा करता था। जिस नंबर से वह तस्वीरों को भेजता था, उसी को उसने इंटरनेट पर भी डाल रखा था। तस्वीर भेजने और ग्राहक की हरी झंडी मिलने के बाद ही आगे की जानकारी उन्हें दी जाती थी। 

यह धंधा पटना के पाटलिपुत्र थाना इलाके के नेहरूनगर के ग्रैंड अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर डी-8 में चल रहा था। इस सेक्स रैकेट की संचालिका रानी थापा, उसके पति सुजीत कुमार, ग्राहक सुनील कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही फ्लैट पर जिस्मफरोशी के धंधे के लिए लाई गई एक युवती को पुलिस ने मुक्त कराया है। 

पाटलीपुत्र के थानेदार कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि यह फ्लैट किसका है। सेक्स रैकेट के अड्डे पर हाई प्रोफाइल लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। पुलिस को यह भी पता चला है कि गूगल के माध्यम से रैकेट का सरगना सुजीत यहां ग्राहकों को लाता था। उसने इंटरनेट पर अपना नंबर दे रखा था, जिस पर ग्राहक उसे कॉल करते थे। खाते में रुपये डलवाने के बाद वह ग्राहकों को अपार्टमेंट तक बुलवाता था। 

बताया जाता है कि पुलिस के जांच में यह भी पता चला है कि सेक्स रैकेट के माफिया की पत्नी ट्रेन व बसों में लड़कियों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर जिस्मफरोशी के अड्डे तक ले आती थी। मुक्त कराई गई लड़की ने पुलिस को बताया है कि उसकी मुलाकात रानी थापा से ट्रेन में हुई थी। वह झूठ बोलकर उसे यहां तक ले आई है। वहीं, माफिया सुजीत कुमार के मोबाइल में कई कॉल गर्ल और ग्राहकों के नंबर पुलिस को मिले हैं। उसमें कॉल गर्ल की तस्वीर भी है। पुलिस की मानें तो व्हाट्सएप पर किया गया चैट यह प्रमाणित करता है कि सुजीत जिस्मफरोशी का धंधा कई दिनों से चला रहा था।  

टॅग्स :पटनाबिहारसेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी