लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी महिला के हनी ट्रैप में फंसा भारतीय वायु सेना का सार्जेंट, दिल्ली पुलिस ने एजेंट को संवेदनशील सूचना देने के आरोप में किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 12, 2022 14:48 IST

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने छह मई को ‘‘शत्रु देश की एजेंट’’ को व्हाट्सऐप के जरिए संवदेनशील सूचना कथित तौर पर लीक करने के लिए सार्जेंट को गिरफ्तार किया था। सार्जेंट ने कम्प्यूटर और अन्य फाइल से सूचना तथा दस्तावेज धोखे से हासिल किए थे। पुलिस के अनुसार, शर्मा को सूचना लीक करने के लिए एजेंट से रुपये भी मिले थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि जांच के दौरान आपत्तिजनक सबूत जैसे कि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और दस्तावेज बरामद किए गए।भारतीय वायु सेना द्वारा मिली शिकायत के आधार पर गोपनीय सूचना अधिनियम कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया और सार्जेंट को छह मई को गिरफ्तार किया गया तथा सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। 

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना के एक सार्जेंट को रक्षा प्रतिष्ठानों और कर्मियों के बारे में गोपनीय और संवेदनशील सूचना एक पाकिस्तानी एजेंट को कथित तौर पर लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी और दावा किया कि सार्जेंट को मोहपाश (हनी ट्रैप) में फंसाया गया था। 

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान 32 वर्षीय देवेंद्र नारायण शर्मा के तौर पर की गयी है, जो यहां सुब्रतो पार्क में भारतीय वायु सेना के रिकॉर्ड कार्यालय में प्रशासनिक सहायक (जीडी) के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह पता चला कि शर्मा को पाकिस्तान की एक महिला ने कथित तौर पर अपने ‘मोहपाश’ में फंसा लिया था और उसने महिला को कर्मियों, राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज दिए थे। 

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने छह मई को ‘‘शत्रु देश की एजेंट’’ को व्हाट्सऐप के जरिए संवदेनशील सूचना कथित तौर पर लीक करने के लिए सार्जेंट को गिरफ्तार किया था। सार्जेंट ने कम्प्यूटर और अन्य फाइल से सूचना तथा दस्तावेज धोखे से हासिल किए थे। पुलिस के अनुसार, शर्मा को सूचना लीक करने के लिए एजेंट से रुपये भी मिले थे। भारतीय वायु सेना द्वारा मिली शिकायत के आधार पर गोपनीय सूचना अधिनियम कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया और सार्जेंट को छह मई को गिरफ्तार किया गया तथा सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। 

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान आपत्तिजनक सबूत जैसे कि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और दस्तावेज बरामद किए गए। मामले की जांच चल रही है। गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) को गोपनीय दस्तावेज देने के आरोप में सेना के एक जवान समेत दो लोगों को गोपनीय सूचना अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले पोखरण सैन्य अड्डे पर सब्जियों की आपूर्ति करने वाले 34 वर्षीय व्यक्ति को पैसे के लिए सेना के एक कर्मी से संवेनशील दस्तावेज लेने और उन्हें आईएसआई को देने के आरोप में पकड़ा गया था।

टॅग्स :भारतीय नौसेनापाकिस्तानदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने