लाइव न्यूज़ :

सारणः मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ पिकअप वाहन चालक, लोगों ने पीट पीटकर मार डाला, प्राथमिकी में सात नामजद और 20-25 अज्ञात को आरोपी बनाया

By एस पी सिन्हा | Updated: June 30, 2023 14:32 IST

बिहारः पुलिस ने छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मृतक के परिजनों सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने जलालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्राथमिकी में सात नामजद और 20-25 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।लोगों ने तोड़फोड़ कर पिकअप वैन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।पुलिस ने शव उको कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

पटनाः बिहार के सारण जिले से मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। घटना का अंजाम बुधवार की रात जलालपुर थाना क्षेत्र में दिया गया, जब एक पिकअप वाहन में हड्डी लादकर फैक्ट्री जा रहा था। जलालपुर के पास लोगों ने विकअप वाहन के चालक को पकड़ लिया और पूछताछ के बाद बेहरमी से पिटाई कर दी।

जिससे चालक जहरुद्दीन की मौत मौके पर ही हो गई। मृतक जहरुद्दीन की पत्नी जैबुन निशा ने न्याय की मांग की है। बताया जाता है कि उन्मादी भीड़ ने बंगरा गांव में बुधवार की रात लाठी, डंडा और लोहे के रॉड से पिकअप चालक और अन्य को बेरहमी से पीटा। इस दौरान लोगों ने तोड़फोड़ कर पिकअप वैन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस संबंध में यूनिक बोन फर्टिलाइजर के मालिक बच्चू मियां ने बताया कि इस घटना में घायल मुंशी नगरा गांव निवासी कयूम खान और तीन अन्य स्टाफ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत चालक की पहचान नगरा ओपी क्षेत्र के मझवलिया गांव निवासी जहरुद्दीन मियां के रूप में हुई है।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव उको कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मॉब लिंचिंग के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि चालक मो. जहीरूद्दीन यूनिक बोन फर्टिलाइजर रामपुर से मुंशी और तीन अन्य स्टाफ के साथ बनियापुर के पैगंबरपुर से जानवरों की हड्डी लेकर चेतन छपरा -नगरा रोड से नगरा लौट रहा था।

इसी बीच जलालपुर थाना क्षेत्र के नदी पर बंगरा गांव में गाड़ी खराब हो गई। दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों ने वहां से गाड़ी दूर हटाने की बात कही, लेकिन गाड़ी ठीक होने में देर हो रहा था। इसी विवाद में मौके पर जुटी भीड़ में शामिल लोग हमलावर हो गए और पिकअप वैन के चालक के साथ ही उस गाड़ी में सवार मुंशी सहित चार स्टाफ को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इधर, पुलिस ने छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मृतक के परिजनों सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने जलालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। दर्ज प्राथमिकी में सात नामजद और 20-25 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeहत्यामॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?