लाइव न्यूज़ :

समीर वानखेड़े ने सीबीआई छापेमारी पर कहा, "देशभक्ती की कीमत चुका रहा हूं", आर्यन खान को ड्रग्स मामले में किया था गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 14, 2023 12:56 IST

आर्यन खान को कथित ड्रग्स मामले में गिरफ्तार करने करने वाले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)  के पूर्व अफसर समीर वानखेड़े ने सीबीआई द्वारा उनके आवास और अन्य ठिकानों पर की गई छापेमारी में चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि 'उन्हें देशभक्त होने के लिए दंडित किया जा रहा है'।

Open in App
ठळक मुद्देसमीर वानखेड़े ने सीबीआई छापेमारी पर कहा कि उन्हें देशभक्ती की सजा दी जा रही हैवानखेड़े ने शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को कथित ड्रग्स मामले में किया था गिरफ्तारवानखेड़े पर ड्रग्स मामले में आर्यन को न फंसाने के लिए कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को कथित ड्रग्स मामले में गिरफ्तार करने करने वाले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)  के पूर्व अफसर समीर वानखेड़े ने सीबीआई द्वारा उनके आवास और अन्य ठिकानों पर की गई छापेमारी में चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि 'उन्हें देशभक्त होने के लिए दंडित किया जा रहा है'।

समीर वानखेड़े पर आरोप है कि उन्होंने ड्रग्स मामले में आर्यन खान को न फंसाने के लिए कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये कथित रिश्वत की मांग की थी। इस प्रकरण में वानखेड़े पर आरोप है कि उन्होंने रिश्वत राशि की कुल राशि में से कथित रूप से 50 लाख लिए भी थे। सीबीआई ने आर्यन खान केस में कथित भ्रष्टाचार के मामले में समीर वानखेड़े सहित  तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इतना ही नहीं सीबीआई ने मामले में कार्रवाई करते हुए वानखेड़े की बहन यास्मीन वानखेड़े के घर से और उनके पिता ज्ञानेश्वर वानखेड़े के घर से भी पैसौं की बरामद की है। सीबीआई के इस एक्शन के बाद समीर वानखेड़े ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी पत्नी और बच्चों के मौजूद होने पर सीबीआई अधिकारियों मे उनके निवासी पर 12 घंटे से अधिक समय तक छापेमारी की।

समीर वानखेड़े ने कहा, "सीबीआई ने मेरे आवास से 23,000 रुपये और संपत्ति से जुड़े 4 दस्तावेजों को लिया है। जबकि वह संपत्ति मेरे सरकारी सेवा में शामिल होने से पहले की खरीदी गई है। मुझे देशभक्त होने का इनाम मिल रहा है।"

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार समीर वानखेड़े ने कहा कि उनकी पत्नी और मराठी अभिनेता क्रांति रेडकर का फोन सीबीआई अधिकारियों ने जबरन छीन लिया है। साल 2008 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी समीर वानखेड़े ने साल 2021 में 2 अक्टूबर को कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापा मारा था।

वानखेड़े ने उस समय क्रूज पर मौजूद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके बाद आर्यन खान को 25 दिन जेल में बिताने पड़े थे और फिर हाईकोर्ट द्वारा उन्हें जमानत दी गई थी। उसके बाद 2021 में ही एनसीबी ने कोर्ट में दायर आरोप पत्र में आर्यन खान को क्लीन चिट देते हुए कहा था मामले में आर्यन खान के खिलाफ कोई सबूत नहीं थे कि वह क्रूज पर ड्रग्स पार्टी कर रहे थे।

टॅग्स :Sameer Wankhedeशाहरुख खानसीबीआईCBI
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी