लाइव न्यूज़ :

संभल थप्पड़ विवाद: महिला शिक्षिका ने क्लास में छात्र को लगवाये थप्पड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 29, 2023 09:43 IST

उत्तर प्रदेश के संभल में मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड की तरह की एक मामला सामने आया है। मुजफ्फरनगर के केस में सुप्रीम कोर्ट में अपनी किरकिरी करवा चुकी यूपी पुलिस ने मामले में फौरन एक्शन लेते हुए महिला शिक्षिका शाइस्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के संभल में मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड की तरह की एक मामला सामने आया यूपी पुलिस ने मामले में फौरन एक्शन लेते हुए महिला शिक्षिका शाइस्ता को गिरफ्तार कर लिया यह घटना बीते बुधवार को असमोली के दुगावर स्थित सेंट एंथोनी स्कूल में हुई थी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल में मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड की तरह की एक मामला सामने आया है। मुजफ्फरनगर के केस में सुप्रीम कोर्ट में अपनी किरकिरी करवा चुकी यूपी पुलिस मामले में बेहद सजग नजर आयी और उसने पिछली घटना से सबक लेते हुए मामले में फौरन एक्शन लेते हुए महिला शिक्षिका शाइस्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों के अनुसार यह घटना बीते बुधवार को असमोली के दुगावर स्थित सेंट एंथोनी स्कूल का है। जहां ठीक उसी तरह से मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड को महिला शिक्षिका शाइस्ता ने दोहाराया था, जैसा की मुजफ्फरपुर के खब्बूपुर गांव में स्थित नेहा पब्लिक स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने अंजाम दिया था। यहां बस फर्क धर्म विशेष का था। मुजफ्फरपुर में प्रताड़ना का शिकार हुआ छात्र अल्पसंख्यक वर्ग से था, वहीं संभल में पढ़ने वाला पीड़ित छात्र हिंदू समुदाय से है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने जैसे ही महिला शिक्षिका शाइस्ता को आरोप दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किया सेंट एंथोनी स्कूल ने फौरन उन्हें पद से निलंबित कर दिया है। इस मामले में दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि सेंट एंथोनी स्कूल में महिला शिक्षिका ने 26 सितंबर को उस वक्त विवादित घटना को अंजाम दिया, जब 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक बहुसंख्यक छात्र से उन्होंने कुछ सवाल पूछे। छात्र उनके सवालों का जवाब नहीं दे पाया।

जिसके बाद शिक्षिका शाइस्ता ने ठीक तृप्ता त्यागी की तरह क्लास के अन्य छात्रों को आदेश दिया कि वो उस छात्र को थप्पड़ लगाएं। इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब छात्र ने अपने पिता के पूछने पर पूरी आपबीती सुनाई और उसके बाद पिता ने 27 सितंबर को शिक्षिका के खिलाफ संभल पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद 28 सितंबर को शिक्षिका शाइस्ता को गिरफ्तार कर लिया है और स्कूल प्रबंधन ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

मालूम हो कि यह घटना मुजफ्फरनगर थप्पड़कांड में लिखी गई एफआईआर के एक महीने बाद आया है, जिसमें महिला शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने कक्षा में एक अल्पसंख्य छात्र को उसके सहपाठियों द्वारा थप्पड़ मारवाया था।

उस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था, जिसके बाद से लोगों में बहुत आक्रोश फैला और पूरे देश में घटना की बेहद कड़ी निंदा हुई थी।

मुजफ्फरपुर थप्पड़कांड की गूंज न केवल सियासी गलियारों से गुजरी बल्कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंचा, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रपौत्र तुषार गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस पंकज मित्तल की बेंच ने यूपी पुलिस को जमकर फटकार लगाई थी और कहा था कि महिला टीचर के खिलाफ जिस तरह से एफआईआर दर्ज की गई है, वो आपत्तिजनक है। उसके बाद देश की सर्वोच्च अदालत ने थप्पड़ कांड की जांच सीनियर आईपीएस अधिकारी की निगरानी में कराने का आदेश दिया था।

इतना ही नहीं कोर्ट ने यह भी कहा था कि हमारी बेहद गंभीर आपत्ति है कि क्या स्कूलों में बच्चों को ऐसी ही गुणवत्ता की शिक्षा दी जा रही है? हम इसकी गहराई में जाएंगे। राज्य सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए शीघ्र और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी। 

टॅग्स :संभलमुजफ्फरपुरउत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला