लाइव न्यूज़ :

Salman Khan Residence Firing: "सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले केवल 'धमकाना' चाहते थे, 'हत्या' करना मकसद नहीं था", मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 18, 2024 08:53 IST

सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बीते बुधवार को कहा कि गोलीबारी की घटना में शामिल आरोपी उनकी हत्या नहीं करना चाहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान के घर पर गोलीबारी करने वाले आरोपी उनकी हत्या नहीं करना चाहते थे मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने जांच के बाद कहाक्राइम ब्रांच ने कहा कि उनका इरादा सिर्फ डराने का था, हत्या का नहीं

मुंबई: फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बीते बुधवार को कहा कि गोलीबारी की घटना में शामिल लोगों का इरादा सलमान खान की हत्या करना नहीं बल्कि उन्हें डराना था।

समाचार एजेंसी एएनआई ने मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अज्ञात अधिकारी के हवाले से कहा, “आरोपी ने पनवेल में सलमान खान के फार्महाउस की ‘रेकी’ की। उनका इरादा सिर्फ उसे डराने का था, उसकी हत्या करने का नहीं।''

रविवार सुबह मुंबई के बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो बाइक सवार लोगों ने कई राउंड फायरिंग की। वे हेलमेट के नीचे अपना चेहरा ढंककर मोटरसाइकिल पर घटनास्थल से भाग गए थे।

मुंबई पुलिस ने सोमवार रात को गुजरात के कच्छ जिले के एक गांव से दो "शूटरों" को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के महसी गांव के रहने वाले 21 साल के सागर पाल और 24 साल के विक्की गुप्ता के रूप में की गई।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस घटना को "सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध हमला" बताया, जिसमें सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक संदिग्ध को सलमान खान के आवास की ओर गोलीबारी करते हुए दिखाया गया है।

घटना होने के कुछ घंटों बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से गोलीबारी की जिम्मेदारी ली और अभिनेता को चेतावनी दी कि यह सिर्फ "ट्रेलर" था।

एएनआई ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में गवाह के रूप में उनका बयान दर्ज करेगी।

सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद जब अधिकारी उनके घर पहुंचे तो अभिनेता कथित तौर पर नाराज थे और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे।

सलमान खान ने मुंबई पुलिस द्वारा मुहैया कराई गई सुरक्षा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनके यहां सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती के बावजूद ऐसी घटना हुई है। नवंबर 2022 से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार की धमकियों के कारण सलमान खान की सुरक्षा का स्तर वाई-प्लस तक बढ़ा दिया गया है। खान को व्यक्तिगत बन्दूक ले जाने के लिए भी अधिकृत किया गया है और अतिरिक्त सुरक्षा के लिए एक नया बख्तरबंद वाहन भी हासिल किया है।

टॅग्स :सलमान खानक्राइम न्यूज हिंदीCrime Branchमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा