लाइव न्यूज़ :

UP: BJP विधायक की मां के साथ लूट-पाट, कटर से कानों में कट मारकर झपटमारों ने छिन ली बालियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2022 08:24 IST

आपको बता दें कि झपटमारों ने पहले भाजपा नेता की मां से उनकी अंगूठी छीनने की कोशिश की थी। जब वे इसे छिनने में असफल रहे तो वे उमकी कान की बालियां छिन कर वहां से फरार हो गए।

Open in App

लखनऊ: झपटमारों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक प्रदीप चौधरी की मां के कान की बालियां छीन लीं, जिसके संबंध में विजयनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना शुक्रवार की है जब बुलंदशहर सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी की मां संतोष देवी (80) प्रताप विहार में सड़क किनारे टहल रही थीं, तभी बाइक सवार दो युवकों ने तमंचे से डराकर उनकी अंगूठी छीनने की कोशिश की। जब वे अंगूठी छीनने में विफल रहे तो उन्होंने कटर से उसके कानों में कट मार दिया और बालियां छीन लीं। 

भाजपा नेता ने दर्ज कराया केस

पुलिस ने बताया कि विधायक की मां यहां प्रताप विहार में अपने छोटे बेटे जीतपाल के साथ रहती हैं। जब विधायक को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी को फोन किया और सोमवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। 

झपटमारों को पकड़ने के लिए 5 टीमों का हुआ है गठन

मामले में बोलते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (प्रथम) निपुण अग्रवाल ने कहा कि मामले की जांच और झपटमारों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। उन्‍होंने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज और अभिसूचना के जरिए जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। 

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी