लाइव न्यूज़ :

Road Accident: द्वारका एक्सप्रेसवे पर कार और स्कूटर की टक्कर में 3 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2025 13:07 IST

दिल्ली के नजफगढ़ में द्वारका अर्बन एक्सप्रेसवे पर विपरीत दिशा से आ रहे एक स्कूटर और कार के बीच टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Open in App

दिल्ली के नजफगढ़ में द्वारका अर्बन एक्सप्रेसवे पर विपरीत दिशा से आ रहे एक स्कूटर और कार के बीच टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार तड़के करीब 3.20 बजे साईं बाबा मंदिर के निकट मेट्रो फ्लैट्स के पास हुई। उसने बताया कि नजफगढ़ की ओर जा रही एक एसयूवी ने स्कूटर में टक्कर मार दी थी। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान बसंत (23), पवन (22) और सनी (22) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बसंत और पवन बिहार के रहने वाले थे जबकि सनी उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। अधिकारी ने बताया कि तीनों नजफगढ़ के मुख्य बाजार में किराना दुकानों पर काम करते थे और एक ही इलाके में रहते थे। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम निवासी साहिल त्यागी नामक चालक कार को घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर छोड़कर फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में नजफगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनादिल्लीएक्सप्रेस वे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी