लाइव न्यूज़ :

Rinku Sharma Murder: रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस का आया है बयान, जानिए क्या बताई वजह

By विनीत कुमार | Updated: February 12, 2021 13:20 IST

दिल्ली के मंगोलपुरी में रिंकू शर्मा नाम के युवक की हत्या हुई है। इस पर कई तरह के बयान आ रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद ने कहा है कि रिंकू राम मंदिर के काम में जुटा था इसलिए उसकी हत्या हुई। वहीं, दिल्ली पुलिस के अनुसार एक बर्थडे पार्टी में विवाद के बाद रिंकू की हत्या की गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मंगोलपुरी में रिंकू शर्मा की हत्या, पुलिस के अनुसार- बर्थडे पार्टी में विवाद के बाद हुआ मर्डरपुलिस के अनुसार हत्या के चारों आरोपी और रिंकू शर्मा एक-दूसरे को जानते थे वीएचपी का आरोप- राम मंदिर के लिए चंदा जुटाने के काम में जुटा था रिंकू, इसलिए हुई हत्या

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 25 साल के रिंकू शर्मा नाम के युवक की हत्या के बाद पुलिस ने साफ किया है कि बर्थडे पार्टी में विवाद के बाद ये घटना हुई। पुलिस ने साथ ही कहा है कि रिंकू की हत्या किसी और वजह से किए जाने की बात गलत है। 

दरअसल, इस हत्या के बाद विश्व हिंदू परिषद की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं कि रिंकू राम मंदिर के लिए चंदा जुटाने के काम में जुटा था और इस वजह से उसकी हत्या की गई। ट्विटर पर भी #JusticeForRinkuSharma शुक्रवार सुबह से ट्रेंड कर रहा है।

दिल्ली पुलिस ने रिंकू शर्मा की हत्या पर क्या कहा

दिल्ली पुलिस ने रिंकू शर्मा के मामले में बताया है कि 10 फरवरी को मंगोलपुरी में एक झगड़े के बाद उसे चाकू मारा गया। बाद में रिंकू की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी और रिंकू शर्मा एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस के मुताबिक एक रेस्टोरेंट के बंद हो जाने को लेकर ये झगड़ा शुरू हुआ था।

चारों आरोपियों की पहचान मोहम्मद दानिश, मोहम्मद इस्लाम, जाहिद और मोहम्मद मेहताब के रूप में हुई है। दानिश और इस्लाम टेलर का काम करते हैं, जाहिद एक कॉलेज छात्र है और मेहताब कक्षा 12वीं में पढ़ता है। इन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रिंकू शर्मा की हत्या में धार्मिक रंग!

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिंकू बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद से जुड़ा था। वह अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए चंदा जुटाने के भी काम में लगा हुआ था। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल धार्मिक कारणों को खारिज किया है।

इस बीच बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि अगर रिंकू का नाम रेहान होता तो उसकी हत्या देश की सबसे बड़ी खबर होती और हर नेता उसके दरवाजे पर होता। वहीं संबित पात्रा ने ट्वीट किया, 'रिंकु शर्मा, जय श्री राम।'

बता दें कि पुलिस की जांच में जो बात अब तक सामने आई है उसके अनुसार सभी ने मिलकर रोहिणी में अक्टूबर-2020 में एक रेस्तरां खोला था। हालांकि, नुकसान के काऱण इसे बंद करना पड़ा। इसी को लेकर विवाद हुआ और झगड़े में रिंकू की हत्या की गई।

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदीविश्व हिंदू परिषदकपिल मिश्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...