लाइव न्यूज़ :

पीएमएलएः रांची और धनबाद सहित 8 जगहों पर छापा, 750 करोड़ रुपये का घोटाला, ईडी ने की कार्रवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: August 7, 2025 17:26 IST

ranchi PMLA: केस की शुरुआत शिव कुमार देवरा नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद हुई, जिसे मई 2025 में पकड़ा गया था। जुलाई 2025 में उसके खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्दे ईडी की टीम ने धनबाद के पॉश इलाके आपनो घर सोसाइटी में छापा मारा।बड़े पैमाने जीएसटी चोरी कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाने का आरोप है।मामले से जुड़े कई अन्य कारोबारी और बिचौलिए भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।

रांचीः झारखंड में गुरुवार को ईडी ने रांची और धनबाद सहित 8 जगहों पर जीएसटी धोखाधड़ी मामले में छापेमारी की। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत की गई। यह मामला फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के जरिए 750 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़ा है, जिसमें शेल कंपनियों और अनधिकृत वित्तीय माध्यमों का इस्तेमाल किया गया था। रांची के पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में ईडी ने एक कारोबारी के फ्लैट पर छापा मारा। इसके अलावा, पांच से छह अन्य लोकेशनों पर भी छापेमारी की गई। सूत्रों के अनुसार, इस केस की शुरुआत शिव कुमार देवरा नामक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद हुई, जिसे मई 2025 में पकड़ा गया था। जुलाई 2025 में उसके खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है।

ईडी को जांच में कई व्यक्तियों और फर्मों की संलिप्तता के प्रमाण मिले हैं, जो अवैध धन को वैध बनाने की प्रक्रिया में शामिल थे। इससे पहले भी ईडी ने मई में इसी मामले में छापेमारी की थी। अब जांच के नए सिरे से मिले सबूतों के आधार पर दोबारा कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम ने धनबाद के पॉश इलाके आपनो घर सोसाइटी में छापा मारा।

यह छापेमारी झरिया के व्यापारी अमित अग्रवाल से जुड़े जीएसटी चोरी के मामले में की गई है, जिसकी अनुमानित राशि 200 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अमित अग्रवाल पर फर्जी कंपनियों और बिलों के माध्यम से बड़े पैमाने जीएसटी चोरी कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाने का आरोप है।

ईडी की टीमों ने आपनो घर के साथ-साथ झरिया स्थित उनके कई व्यावसायिक व आवासीय परिसरों पर एक साथ दबिश दी। तलाशी के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और नकदी जब्त की गई है। ईडी की टीम द्वारा छानबीन देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। मामले से जुड़े कई अन्य कारोबारी और बिचौलिए भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।

जमशेदपुर के उद्योगपति ज्ञान जायसवाल के घर पर ईडी का छापा पड़ा। मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ईडी की छह सदस्यीय टीम ने उनके आवास और कार्यालय में छापेमारी की। पहले भी जीएसटी घोटाला मामले में ज्ञान जायसवाल जेल जा चुके हैं। उस वक्त 1800 करोड़ का घोटाला सामने आया था।

ईडी ने आज बिष्टुपुर आवास, कदमा कार्यालय और आदित्यपुर में उनके कार्यालय पर एक साथ छापा मारा। वहीं रांची में कारोबारी कृष ठक्कर के ठिकानों पर छापेमारी की। इसके अलावा सरायकेला सहित आठ ठिकानों में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीप्रवर्तन निदेशालयझारखंडRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार