लाइव न्यूज़ :

रांची: सिस्टर और नन ने कबूली बच्चों की तस्करी की बात, 50 हजार से एक लाख रुपये में बेचे थे नवजात

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 14, 2018 17:07 IST

रांची पुलिस के मुताबिक सिस्टर कोनसिलिया ने कहा है कि उसने 50-50 हजार रुपयों में दो बच्चों को बेचा है जबकि एक बच्चे को एक लाख बीस हजार रुपये में बेचा था।

Open in App

रांची, 14 जुलाई: झारखंड की राजधानी रांची में मिशनरीज ऑफ चैरिटी में नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। सेंट मदर टेरेसा द्वार शुरू की गई संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी की एक नन और सिस्टर कोनसिलिया पर इसका आरोप है। उन्होंने पुलिस के सामने कबूला है कि वह दोनों मिलकर बच्चे बेचा करते थे। 

रांची पुलिस के मुताबिक सिस्टर कोनसिलिया ने कहा है कि उसने 50-50 हजार रुपयों में दो बच्चों को बेचा है जबकि एक बच्चे को एक लाख बीस हजार रुपये में बेचा था। लेकिन उन्होंने एक और बच्चे को बचने की बात से इनकार कर दिया है। पुलिस इस मामले में बेचे गए तीन बच्चों को पहले ही बरामद कर चुकी है। 

गुप्तांग काटकर गैंग में करता था शामिल, गिरफ्तार किन्नर ने बताया ऐसे फंसाता था लोगों को जाल में

पुलिस के पास इनके कबूलनामे का एक वीडियो भी है। वीडियो में सिस्टर कोनसिलिया यह बोलते हुए नजर आ रही हैं कि उसने बच्चे बेचे हैं जबकि एक बच्चे को बिना पैसों के यानि फ्री में दे दिया था। सिस्टर कोनसिलिया ने वीडियो में यह भी बताया है कि बच्चा बेचने की बात उसने किसी और से के सामने नहीं बोली है। इसकी जानकारी संस्था के सिस्टर हेड को भी नहीं पता था। 

वहीं, नन अनिमा इन्दवार से भी इस बात को कबूल कर लिया है। उन्होंने कबूलनामे में लिखा है, अनिमा संस्था में पांच साल से काम कर रही थी और उसने सिस्टर कोनसिलिया के साथ मिलकर बच्चों को बेचा है। पुलिस ने इस मामले में मिशनरी ऑफ चैरिटीज की सिस्टर एवं कर्मचारी को पूछताछ के लिए चार दिनों की रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है, ताकि कोई ऐसा और गिरोह तो सक्रिय नहीं है।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी