लाइव न्यूज़ :

रामनगरमः बीजेपी विधायक मुनिरत्ना और 6अन्य के खिलाफ रेप, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज, 40 वर्षीय महिला ने कहा-निजी रिसॉर्ट में घटना हुई थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2024 12:54 IST

पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय महिला ने शिकायत की कि कग्गालीपुरा पुलिस थाने के अंतर्गत एक निजी रिसॉर्ट में उसके साथ यह घटना हुई थी, जिसके आधार पर भाजपा नेता और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देधाराओं के तहत और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जातिवाद के आधार पर दुर्व्यवहार के आरोप में दर्ज दो मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। 

रामनगरमः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मुनिरत्ना और छह अन्य व्यक्तियों के खिलाफ बलात्कार, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय महिला ने शिकायत की कि कग्गालीपुरा पुलिस थाने के अंतर्गत एक निजी रिसॉर्ट में उसके साथ यह घटना हुई थी, जिसके आधार पर भाजपा नेता और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें बुधवार रात को एक शिकायत मिली और उसके आधार पर हमने भाजपा विधायक सहित सात लोगों के खिलाफ लोक सेवक द्वारा बलात्कार, यौन उत्पीड़न, आपराधिक धमकी, आपराधिक साजिश, ताक-झांक, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान सहित विभिन्न धाराओं के तहत और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।''

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक के खिलाफ नयी प्राथमिकी ऐसे समय में दर्ज की गई है जब कुछ दिन पहले ही बेंगलुरु पुलिस ने उत्पीड़न, धमकी और जातिवाद के आधार पर दुर्व्यवहार के आरोप में दर्ज दो मामलों के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकBJPPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?