लाइव न्यूज़ :

Rajgarh News: बोरवेल में गिरी चार वर्षीय बच्ची की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत,  रात करीब दो बजकर 45 मिनट पर बोरवेल से जीवित बाहर निकाला गया था...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2023 11:14 IST

Rajgarh News:

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार देर रात बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाले जाने के कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गयी।बच्ची की पहचान माही के रूप में की गयी है। पचोर के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही हालत बिगड़ गयी।

Rajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मंगलवार को एक बोरवेल में गिरी चार वर्षीय बच्ची की बुधवार सुबह भोपाल के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाले जाने के कुछ घंटे बाद ही उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि बच्ची की पहचान माही के रूप में की गयी है। उसे देर रात करीब दो बजकर 45 मिनट पर बोरवेल से जीवित बाहर निकाला गया था और पचोर के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गयी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिया ने बताया कि इसके बाद बच्ची को करीब 70 किलोमीटर दूर भोपाल में सरकारी हमीदिया चिकित्सालय ले जाया गया जहां सुबह करीब छह बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव बच्ची के परिजनों को सौंपा जाएगा।

राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि माही मंगलवार शाम को एक खेत में खुले पड़े बोरवेल में गिर गयी थी और विशेषज्ञों के एक दल ने करीब 25 फुट गहरायी का एक समानांतर गड्ढा खोदकर उसे बचाया था। उन्होंने बताया कि वह जमीन से 22 फीट नीचे फंस गई थी और दोनों गड्ढों को जोड़ने के बाद विशेषज्ञों ने उसे बाहर निकाला गया।

यह घटना बोड़ा पुलिस थाने के तहत आने वाले पिपलिया रसोदा गांव में हुई। मीणा ने बताया कि राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) के कर्मी मौके पर पहुंच गए थे और बोरवेल शाफ्ट के अंदर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई थी।

इससे पहले, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को एसडीईआरएफ, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के दलों को घटनास्थल पर भेजने का निर्देश दिया था और जिला प्रशासन से बचाव अभियान में मदद करने को कहा था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशBhopa Police Stationशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...