लाइव न्यूज़ :

Rajgarh Crime Case: खिलचीपुर से विधायक हजारीलाल दांगी के 21 वर्षीय पोते विकास ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, आत्महत्या से पहले एक पत्र छोड़ा, पढ़िए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 21, 2024 10:57 IST

Rajgarh Crime Case: सुरागों के कारण पुलिस को संदेह है कि विकास ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का कदम उठाया, हालांकि उनकी मौत के मामले की जांच तमाम पहलुओं पर की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकिराये के मकान में रहकर एक स्थानीय महाविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे था। विकास के एक दोस्त ने सोमवार रात उन्हें कॉल किया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।मकान मालिक ने मौके पर जाकर देखा, तो उन्हें विकास वहां मृत अवस्था में मिला।

Rajgarh Crime Case: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर से विधायक हजारीलाल दांगी के 21 वर्षीय पोते ने सोमवार रात इंदौर में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि खिलचीपुर के विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विकास दांगी (21) ने इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में किराये के एक मकान में सल्फास निगलकर जान दे दी। उन्होंने बताया, ‘‘विकास ने आत्महत्या से पहले एक पत्र छोड़ा जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह अपनी मौत के जिम्मेदार खुद हैं।’’

शर्मा ने बताया कि मौके से मिले कुछ सुरागों के कारण पुलिस को संदेह है कि विकास ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का कदम उठाया, हालांकि उनकी मौत के मामले की जांच तमाम पहलुओं पर की जा रही है। गांधी नगर पुलिस थाने के प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि विकास इंदौर में किराये के मकान में रहकर एक स्थानीय महाविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे था।

उन्होंने बताया, ‘‘विकास के एक दोस्त ने सोमवार रात उन्हें कॉल किया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। बाद में मकान मालिक ने मौके पर जाकर देखा, तो उन्हें विकास वहां मृत अवस्था में मिला।’’ थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने विकास के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है और विस्तृत जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरPoliceMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली