लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: हनी ट्रैप में फंसकर जवान ने PAK एजेंट्स से साझा की रेजीमेंट की गोपनीय जानकारियां-ट्रेनिंग का वीडियो, गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2022 07:39 IST

बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं ने आरोपी को जवान को बताया था कि वे भी सेना के लिए काम करती है। एक महिला ने बताया कि वह ‘मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस’ में तैनात है जबकि दूसरी ने उसे बताया कि वह ‘मिलिट्री नर्सिंग सर्विस’ से है।

Open in App
ठळक मुद्देएक जवान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जवान पर रेजीमेंट की गोपनीय जानकारियां और वीडियो शेयर करने का आरोप है। दो महिलाओं ने उसे फंसाया था जिसके लिए जवान को पैसे भी मिलते थे।

जयपुर: जासूसी के मामले में भारतीय सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी जवान शांतिमय राणा (24) राजस्थान में पदस्थापित था और उसे दो महिलाओं ने मोहपाश में फंसाया था। खबर के मुताबिक, जवान को फंसाने वाली महिलाएं पाकिस्तानी एजेंट है। 

जवान ने साझा की थी रेजिमेंट से संबंधित गोपनीय जानकारी और वीडियो

पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) उमेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित तौर पर अपनी रेजिमेंट से संबंधित गोपनीय जानकारी महिला को भेजा था। यही नहीं जवान पर सेना अभ्यास वाले वीडियो भी कथित महिलाओं के साथ साझा करने का आरोप लगा है। 

दो महिलाओं के संपर्क में था जवान

मिश्रा ने कहा, ‘‘आरोपी कुछ समय से राज्य पुलिस की खुफिया शाखा के राडार पर था और उसे 25 जुलाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। वह एक पाकिस्तानी महिला एजेंट के संपर्क में था, जिसने अपना परिचय गुरनूर कौर उर्फ अंकिता के रूप में दिया। निशा नाम की एक अन्य महिला भी उसके संपर्क में थी।’’ 

दोनों महिलाओं ने कहा वे सेना में है

उमेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने कहा कि एक महिला (अंकिता) ने उसे बताया था कि वह उत्तर प्रदेश में ‘मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस’ में तैनात है जबकि दूसरी (निशा) ने उसे बताया कि वह ‘मिलिट्री नर्सिंग सर्विस’ से है। 

जवान को इसके लिए मिलते थे पैसे

पुलिस महानिदेशक ने कहा, “महिलाओं ने उसे फंसाया और उससे जानकारी मांगी। सिपाही ने अपनी रेजीमेंट से जुड़ी गोपनीय जानकारियां और सेना के अभ्यास से जुड़े वीडियो साझा किए। इसके एवज में उसे पैसे भी मिलते थे।" आपको बता दें कि राणा मार्च 2018 से भारतीय सेना में तैनात है और वह तब से सेना के लिए काम कर रहा है।  

टॅग्स :क्राइमराजस्थानपाकिस्तानभारतीय सेनावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?