लाइव न्यूज़ :

Rajasthan: रिटायर BSF जवान ने की साले की हत्या, खुद भी कर ली आत्महत्या; जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2025 14:32 IST

Rajasthan:अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Open in App

Rajasthan: राजस्थान के नागौर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक सेवानिवृत्त जवान ने अपने साले की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना गोटन थानाक्षेत्र के नोखा चांदावता गांव की है।

पुलिस ने बताया कि बीएसएफ की 174वीं बटालियन से सेवानिवृत्त 48 वर्षीय मनरूप नागौर के पीपाड़ थानाक्षेत्र के खांगटा गांव का रहने वाला था। गोटन के थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि मनरूप ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से अपने साले पप्पूराम को गोली मार दी और फिर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि मनरूप लंबे समय से वैवाहिक विवाद से परेशान था और उसकी पत्नी मायके चंदावता गांव चली गई थी। अधिकारी ने बताया कि मनरूप को लगता था कि उसकी पत्नी को मायके पक्ष के लोग उसके खिलाफ कथित तौर पर भड़का रहे हैं, जिस वजह से बार बार दोनों पति-पत्नी में बहस होती थी।

उन्होंने बताया कि साले की हत्या से पहले मनरूप ने छह मिनट का एक वीडियो कथित रूप से रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने इस कदम के लिए शादी टूटने को जिम्मेदार बताया। मनरुप ने वीडियो में कहा, “मेरी पत्नी अपने परिवार, खासकर अपनी बहन और बहनोई से रोजाना दो से तीन घंटे बात करती थी।”

वहीं 35 वर्षीय पप्पूराम स्थानीय पंचायत समिति में बतौर संविदाकर्मी निम्न श्रेणी लिपिक (एलडीसी) के रूप में काम करता था। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घर से सबूत एकत्र किए और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गोटन के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। 

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलआत्महत्या प्रयासराजस्थानराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?