लाइव न्यूज़ :

अदाकारा पायल रोहतगी जमानत पर हुई रिहा, पूर्व पीएम पंडित नेहरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का है आरोप

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 17, 2019 17:06 IST

बिगबॉस की पूर्व प्रतिस्पर्धी ने छह सितंबर और 21 सितंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर समेत सोशल मीडिया साइटों पर मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, इंदिया गांधी और इस परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देमॉडल और अभिनेत्री पायल रोहतगी को जमानत मिल गई है।पायल रोहतगी पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेगरू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

मॉडल और अभिनेत्री पायल रोहतगी को जमानत मिल गई है। राजस्थान पुलिस ने उन्हें 25-25 हजार रुपये के दो मुचलके भरने पर जमानत पर रिहा कर दिया। पायल रोहतगी पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेगरू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्हें राजस्थान की बूंदी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

इससे पहले कोटा की एक अदालत ने सोशल मीडिया पर नेहरू गांधी परिवार के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सामग्री डालने के मामले में अभिनेत्री पायल रोहतगी की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी और उन्हें 24 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

 

बिगबॉस की पूर्व प्रतिस्पर्धी ने छह सितंबर और 21 सितंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर समेत सोशल मीडिया साइटों पर मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, इंदिया गांधी और इस परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी। 

प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव और बूंदी निवासी चार्मेश शर्मा ने आपत्तिजनक सामग्री की प्रतियों के साथ शिकायत दर्ज करायी थी। उसके बाद अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

कांग्रेस सदस्य ने अभिनेत्री के विरूद्ध आरोप लगाया था कि आपतिजनक सामग्री से देश की छवि को नुकसान पहुंचती है, उससे अश्लीलता, धार्मिक घृणा फैलती है तथा महिला की छवि खराब होती है। बूंदी पुलिस ने 10 अक्टूबर को रोहतगी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धाराओं-- 66 और 67 के तहत मामला दर्ज किया था। उन्हें इस महीने के प्रारंभ में नोटिस जारी किया था और इस संबंध में जवाब मांगा गया था। 

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :क्राइमपायल रोहतगीक्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला