लाइव न्यूज़ :

Rajasthan: प्यार करना गुनाह!, दिल दहला देने वाली घटना, बेटी की हत्या, शव को जलाया

By धीरज मिश्रा | Updated: July 5, 2024 12:59 IST

Rajasthan: उसने इश्क किया, अपनी मर्जी से अपना हमसफर चुना।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी ने किया इश्क और शादी, परिवार ने कर दी हत्या बेटी को परिवार के लोग ने किया अगवा शमशान पहुंची पुलिस, शव 80 फीसदी जल चुका था

Rajasthan: उसने इश्क किया, अपनी मर्जी से अपना हमसफर चुना। लेकिन, उसे क्या पता था एक दिन इसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी होगा। जी हां.. आपने ठीक सुना है। राजस्थान में एक परिवार ने अपनी लड़की को मौत के घाट इसलिए उतार दिया क्योंकि, लड़की ने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर प्रेम प्रसंग किया, फिर अपनी मनमर्जी से शादी कर ली। परिवार को बेटी के इस कदम से इतना जोरदार झटका लगा कि उन्होंने बेटी को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। 

लड़की के परिवार निकले हैवान

इंडिया टूडे की खबर के अनुसार, राजस्थान के झालावाड़ में 24 वर्षीय एक महिला की उसके ही परिवार ने इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने अपनी मर्जी के खिलाफ शादी की थी। जानकारी के अनुसार, महिला का उसके परिवार के सदस्यों ने उसके पति के सामने अपहरण कर लिया था। बाद में उसकी हत्या कर दी गई और शव को श्मशान घाट पर जला दिया गया।

मामले की जांच में पता चला कि महिला ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ रवि भील नामक व्यक्ति से शादी की थी। परिवार के सदस्यों के गुस्से से बचने के लिए यह जोड़ा अलग-अलग जगहों पर रहा।

पति के सामने परिवार के लोगों ने कर लिया अपहरण

खबरों के अनुसार, महिला का अपहरण तब किया गया जब उसके परिवार वालों को सूचना मिली कि यह जोड़ा मध्य प्रदेश के एक गांव में बैंक जा रहा है। परिवार के लोग पहुंचे, और उसके पति के सामने महिला को अगवा कर लिया गया। इसके बाद महिला को मारकर उसके शव को जला दिया गया।

मृतक का पति पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। पुलिस को मिली शिकायत पर जब मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां से परिवार के लोग फरार हो गए। महिला का शव 80 प्रतिशत से अधिक जल चुका था।

टॅग्स :राजस्थानक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीCrime Investigation Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने पर खौफनाक सजा, परिवार वालों ने खिलाया जहर, फिर शव को लगा दी आग

क्राइम अलर्ट180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ ​​तनवीर अरेस्ट

क्राइम अलर्टयौन उत्पीड़न, धमकी और बदले की कार्रवाई?, आनंद राठी वेल्थ की 33 वर्षीय कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

क्राइम अलर्टशैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?