लाइव न्यूज़ :

Rajasthan ki khabar: महिलाओं पर टिप्पणी, दो पक्षों में विवाद, एक की हत्या, पिता—पुत्र घायल, दो पुलिसकर्मियों को चोट लगी

By भाषा | Updated: May 19, 2020 21:56 IST

पुलिस ने दोनों घायल पिता पुत्र को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया। इसी दौरान ताहिर के कुछ लोगों ने थाने पहुंच कर थाना परिसर में खड़ी गाड़ी को आग लगा दी हालांकि पुलिस कर्मियों में आग पर काबू पा लिया था। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोट लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमोहनगढ़ थाना क्षेत्र में डूढी का फाटा ढाणी में रहने वाले दो पक्षों में महिलाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद चल रहा था।सोमवार सुबह ताहिर खान के पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के दो लोगों (पिता—पुत्र) के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया था।

जयपुरः राजस्थान के जैसलमेर जिले में सोमवार को महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में एक युवक को चार पहिया वाहन से टक्कर मारी गयी जिसमें उसकी मौत हो गयी।

जैसलमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार बैरवा ने मंगलवार को बताया कि मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में डूढी का फाटा ढाणी में रहने वाले दो पक्षों में महिलाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि सोमवार सुबह ताहिर खान के पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के दो लोगों (पिता—पुत्र) के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया था।

उन्होंने बताया कि शाम को इस्माइल खान (53) और उसके पुत्र अल्ला बचाया (25) जब मोहनगढ़ जा रहे थे तो उन्होंने ताहिर खान (25) को सड़क पर जाते देखा। आरोप है कि दोनों ने सुबह की मारपीट का बदला लेने के लिये उसे चार पहिया वाहन से टक्कर मारी। घटना के बाद दोनों गाड़ी लेकर मोहनगढ़ थाने आ गये।

पुलिस ने दोनों घायल पिता पुत्र को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया। इसी दौरान ताहिर के कुछ लोगों ने थाने पहुंच कर थाना परिसर में खड़ी गाड़ी को आग लगा दी हालांकि पुलिस कर्मियों में आग पर काबू पा लिया था। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोट लगी थी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी इस्माइल और अल्ला बचाया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

भूमि विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष : एक की मौत, 15 घायल

हरदी थानाक्षेत्र के शुकुलपुरवा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में सोमवार को हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा दोनों पक्षों के कुल 15 लोग घायल हो गए । अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि ग्राम सभा बालासराय के शुकुलपुरवा के विनय कुमार व मनोज दीक्षित के बीच भूमि विवाद को लेकर सोमवार को हुयी मारपीट में दोनों पक्षों के 16 लोग घायल हो गए थे।

सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर आशाराम (70) को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आशाराम की मौत हो गयी। एएसपी ने बताया कि एक पक्ष के विनय कुमार की तहरीर पर 10 लोगों तथा दूसरे पक्ष के राम तीरथ मिश्र की तहरीर पर मृतक आशाराम सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सभी घायलों का स्थानीय मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया जा रहा है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। शांति व्यवस्था कायम है।

 

टॅग्स :क्राइमराजस्थानराजस्थान समाचारराजस्थान सरकारअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए