लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: प्रेमिका के पति का बेरहमी से किया कत्ल, शव को 6 टुकड़ों में काटा; कब्र पर लगाया आम का पेड़

By अंजली चौहान | Updated: July 19, 2023 11:04 IST

राजस्थान में पत्नी के प्रेमी ने ही पति की हत्या कर दी और शव के छह टुकड़े कर डाले।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में प्रेमी ने की प्रेमिका के पति की हत्या शव को छह टुकड़ों में काटा और अलग-अलग जगह दफन किया कब्र पर लगाया आम का पेड़

जयपुर: राजस्थान में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक शख्स की उसकी पत्नी के प्रेमी ने बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना राजस्थान के पाली की है जहां 33 वर्षीय शख्स की हत्या का मामला सामने आया है जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। 

शव के किए 6 टुकड़े 

गौरतलब है कि पत्नी के प्रेमी ने उसके पति की पहले तो हत्या कर दी उसके बाद शव के छह टुकड़े कर दिए और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर दफन कर दिया। आरोपी की पहचान मदनलाल के रूप में हुई है। वहीं, मृतक की पहचान जोगेंद्र के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, मदनलाल ने हत्या के बाद जब शव के टुकड़े किए तो उसका धड़ जगल में दफना दिया। पुलिस ने बताया कि सिर, हाथ और पैर घर से 100 मीटर दूर एक बगीचे से बरामद किए गए। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी ने दफनाने वाली जगह पर आम का पेड़ लगाया था। 

पति के पिता ने पुलिस से की शिकायत 

जानकारी के अनुसार, इस मामले का खुलासा मंगलवार को हुआ जब पुलिस ने आरोपी मदनलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अनुसार, मृतक जोगेंद्र के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के अनुसार, जोगेंद्र 11 जुलाई को घर से निकला और वापस नहीं लौटा। संदेह होने पर उसके पिता ने पुलिस से संपर्क किया क्योंकि उन्हें मदनलाल की संलिप्तता का संदेह था। मृतक के पिता मिश्रलाल मेघवाल ने कहा, "मेरा मानना ​​है कि मेरे बेटे की हत्या में और भी लोग शामिल थे।"

पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और मदनलाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान मदनलाल ने कबूल किया कि उसके जोगेंद्र की पत्नी से संबंध थे और उसी ने उसकी हत्या की है।

उसने आगे यह भी बताया कि उसने अपराध कैसे किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान पुलिसहत्याक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?