लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: दलित युवती का अपहरण के बाद गैंगरेप फिर कुएं में मिला शव, पोस्टमार्टम में शरीर पर मिले गोलियों के निशान

By अंजली चौहान | Updated: July 15, 2023 14:48 IST

एक अनुसूचित जाति की महिला के अपहरण और कुछ दिनों बाद गोली लगा उसका शव बरामद होने से चुनावी राज्य राजस्थान के करौली में राजनीतिक तनाव पैदा हो गया है।

Open in App

जयपुर: राजस्थान में एक दलित युवती के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी हत्या का मामला गरमाता जा रहा है। महिला का कुछ दिनों पहले अपहरण किया गया फिर उसके साथ गैंगरेप करके उसे कुएं में फेंक दिया। मामला सामने आने के बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, महिला के शव पर गोलियों के निशान पाए गए हैं।

जिस अस्पताल में शव रखा गया है, उसके बाहर बीजेपी धरना दे रही है। इस मामले में अब राजनीतिक भी तेज हो गई है। कांग्रेस शासित प्रदेश में बीजेपी और अन्य दल अशोक गहलोत सरकार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। 

एक शख्स हिरासत में

मामला सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी परिजन सवाल खड़ा कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने मामले में अब तक एक शख्स को हिरासत में लिया है। वहीं, अन्य की तलाश में जुटी हुई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें मामले में सुराग मिले हैं। हमने पीड़िता की मां से बात की और पूछा कि क्या उन्हें किसी पर शक है। उन्होंने अभी तक कोई नाम नहीं बताया है। फिलहाल एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की आगे की जांच जारी है।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप 

गौरतलब है कि 19 वर्षीय महिला का 12 जुलाई को उसके घर से चार लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया था। उसका शव कल एक कुएं से बरामद किया गया था। पीड़िता की मां ने पुलिस पर मामले में लापरवाही का आरोप लगाया है।

पीड़िता की मां का कहना है कि हम सो रहे थे जब तीन बजे के करीब तीन-चार लोग आए। उन्होंने उसके मुंह पर कपड़े डाल दिए और उसे अपने साथ ले गए। मैं बेशक चिल्लाती रही, रोती रही, लेकिन तब तक वे उसे ले जा चुके थे।

हम पुलिस स्टेशन गए लेकिन उन्होंने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज करने से कुछ नहीं होगा और इसके बजाय मुझे चले जाने के लिए कहा। 

बीजेपी ने की मुआवजे की मांग 

अशोक गहलोत के खिलाफ धरना दे रही बीजेपी लगातार कांग्रेस सरकार पर हमला बोल रही है और कार्रवाई करने की मांग कर रही है। धरने का नेतृत्व कर रहे बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी