लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: PFI पूर्व जिला अध्यक्ष के फोन से मिले है 10 से अधिक पाकिस्तानी कोड वाले नंबर, गिरफ्तार, राज्य इंटेलीजेंस विभाग को सौंपा गया मोबाइल

By आजाद खान | Updated: July 8, 2022 11:45 IST

पुलिस ने PFI के पूर्व जिला अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है जिसके पास से कुछ पाकिस्तानी कोड वाले नंबर मिले है। इसके बाद पुलिस ने इस फोन को राज्य इंटेलीजेंस विभाग को सौंप दी है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान पुलिस को एक शख्स के पास से पाकिस्तानी कोड वाले नंबर मिले है। बताया जा रहा है कि आरोपी PFI का पूर्व जिला अध्यक्ष है जो पहले चुनाव भी लड़ चुका है। खबर के अनुसार, उसके पास से 10 से अधिक पाकिस्तानी कोड वाले नंबर मिले है।

जयपुर: राजस्थान पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसे फोन में कई पाकिस्तानी कोड वाले नंबर सेव मिले है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भीलवाड़ा के पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु ने बताया कि पुलिस ने दो दिन पहले नाकाबन्दी के दौरान एक शख्स को पकड़ा है। 

खबर के अनुसार, पुलिस ने जब आरोपी को पूछताछ के लिए रोका तो वह बहस करने लगा जिसके बाद उस पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस को इस शख्स के पास से कई पाकिस्तानी नंबर मिले है। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और जांच का काम आगे बढ़ाया गया है। 

क्या है पूरा मामला

एनबीटी की एक खबर के अनुसार, पुलिस द्वारा गिरफ्तारी आरोपी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल सलाम है। पुलिस को इसके पास से 10 से अधिक पाकिस्तानी कोड वाले टेलीफोन नंबर मिले है। बताया जा रहा है कि आरोपी अब्दुल सलाम 2018 में एसडीपीआई उम्मीदवार के तौर पर भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुका है। 

खबर के मुताबिक, पाकिस्तानी कोड वाले इन नंबरों के मिलने के बाद पुलिस ने इसे राज्य इंटेलीजेंस विभाग को सौंप दी है। शांति भंग करने के आरोप पुलिस द्वारा अब्दुल सलाम सुभाष नगर थाना में गिरफ्तार हुआ था जिसके बाद उसे बाद में जेल भी भेज दिया गया है। 

पत्नी ने लगाया पुलिस पर आरोप

एनबीटी के हवाले से यह खबर सामने आई है कि इस गिरफ्तारी पर आरोपी अब्दुल सलाम की पत्नी ने पुलिस पर ही आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस उनके पति को झूठे मुकदमे में फंसा रही है। आरोपी के घर वालों ने उनकी तुरन्त रिहाई की मांग की है और अगर ऐसा नहीं हुआ तो उन लोगों ने यह धमकी दी है कि वे अनशन पर बैठ जाएंगे।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीपाकिस्तानफोनमोबाइलPFIराजस्थानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...