लाइव न्यूज़ :

राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा: ग्वालियर से पकड़ा गया लोकेंद्र तोमर, 5 लाख और पिस्टल गायब कराने का आरोप

By मुकेश मिश्रा | Updated: June 23, 2025 17:40 IST

लोकेंद्र पर आरोप है कि उसने न सिर्फ मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को हत्या के बाद इंदौर के हीराबाग इलाके में फ्लैट दिलवाया, बल्कि हत्या से जुड़े अहम सबूत—पांच लाख रुपये और पिस्टल से भरा काला बैग—गायब कराने और जलवाने की पूरी साजिश रची।

Open in App

इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोमवार को ग्वालियर से पकड़े गए लोकेंद्र तोमर ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। इंदौर पुलिस की टीम ने लोकेंद्र को हिरासत में लिया, जो अब तक इस चर्चित हत्याकांड का आठवां और सबसे अहम आरोपी माना जा रहा है। लोकेंद्र पर आरोप है कि उसने न सिर्फ मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को हत्या के बाद इंदौर के हीराबाग इलाके में फ्लैट दिलवाया, बल्कि हत्या से जुड़े अहम सबूत—पांच लाख रुपये और पिस्टल से भरा काला बैग—गायब कराने और जलवाने की पूरी साजिश रची।

जांच में सामने आया है कि लोकेंद्र ग्वालियर का ठेकेदार है और उसी बिल्डिंग का पार्टनर भी है, जिसमें सोनम ने हत्या के बाद शरण ली थी। उसने प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स के साथ मिलकर वह फ्लैट किराए पर लिया था, जहां सोनम छिपी थी। पुलिस की पूछताछ में सिलोम ने खुलासा किया कि लोकेंद्र ने ही उस पर दबाव बनाया था कि फ्लैट से सोनम का काला बैग हटाकर जला दिया जाए, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। 

सिलोम ने बताया कि लोकेंद्र ने बैग से नकदी और पिस्टल निकाल ली थी, और फिर गार्ड बलवीर अहिरवार की मदद से बैग को जला दिया गया। पुलिस ने एमआर-3 क्षेत्र से बैग के जले हुए अवशेष भी बरामद कर लिए हैं, लेकिन पांच लाख रुपये और हथियार अब तक नहीं मिले हैं।

पुलिस को शक है कि हत्या के बाद सोनम और राज कुशवाहा ने जो बैग छिपाया था, वह अब भी लोकेंद्र के पास हो सकता है। इसी वजह से उसकी गिरफ्तारी को केस की गुत्थी सुलझाने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। अब तक इस हत्याकांड में सोनम रघुवंशी समेत सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, लेकिन लोकेंद्र की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि हत्या की साजिश, पैसों के लेन-देन और सबूत नष्ट करने की पूरी कहानी सामने आ सकेगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोनम ने हत्या से पहले राज कुशवाहा के साथ मिलकर एक कंपनी बनाई थी, जिसके खाते से लाखों रुपये निकाले गए और हत्या की प्लानिंग में इस्तेमाल हुए। अब लोकेंद्र की गिरफ्तारी के बाद इंदौर पुलिस उसे मेघालय पुलिस को सौंपेगी, ताकि आगे की पूछताछ और जांच में तेजी लाई जा सके।

लोकेंद्र तोमर की गिरफ्तारी से राजा रघुवंशी हत्याकांड में कई नई परतें खुलने की उम्मीद है। उसकी भूमिका सिर्फ सोनम को छिपाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि सबूत नष्ट करने और हत्या के बाद की साजिश में भी थी। पुलिस की नजर अब उसके पास मौजूद नकदी, हथियार और अन्य सबूतों की बरामदगी पर है।

टॅग्स :इंदौरमेघालयक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?