लाइव न्यूज़ :

राजा के पिता ने बताई बेटे की हत्या की वजह, कहा- 'सोनम ने तंत्र-मंत्र के लिए किया कत्ल...'

By अंजली चौहान | Updated: June 17, 2025 15:30 IST

Honeymoon Murder Case: पुलिस ने सोनम, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और तीन अन्य को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है

Open in App

Honeymoon Murder Case: इंदौर के निवासी राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या केस से जुड़े कई राज एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। राजा की हत्या के आरोप में उसकी ही पत्नी सोनम को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है। वहीं, राजा के परिवार ने अपने बेटे की हत्या के पीछे कई वजहों को कारण माना है। अब राजा के पिता ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सोनम पर बड़ा आरोप लगाया है। 

दरअसल, राजा के पिता ने कहा कि सोनम रघुवंशी "तंत्र मंत्र" (काला जादू) में शामिल हो सकती है।

राजा के पिता अशोक रघुवंशी ने कहा, "सोनम के कहने पर राजा ने हमारे घर के मुख्य दरवाजे पर एक पोटली जैसी चीज लटका दी।" 

सोनम ने कथित तौर पर राजा से कहा था कि इसे लटकाने से घर पर किसी की बुरी नजर नहीं लगेगी।

पीटीआई ने पिता के हवाले से कहा, "राजा की हत्या के बाद, मुझे लगता है कि सोनम तंत्र मंत्र में विश्वास करती है और उसने मेरे बेटे पर इसका इस्तेमाल किया। हत्या के बाद, इस पोटली को घर से हटा दिया गया। मेरे बेटे की हत्या के दोषियों को फांसी दी जानी चाहिए।"

इस बीच, राजा रघुवंशी की मां उमा ने बताया कि उनका बेटा और सोनम "मांगलिक" (किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल से जुड़े) थे और उन्होंने दुल्हन के परिवार के एक ज्योतिषी द्वारा सुझाए गए "मुहूर्त" (शुभ समय) के अनुसार पारंपरिक तरीके से शादी की।

राजा की मां ने कहा, "सोनम शादी के बाद केवल चार दिन हमारे घर पर रही और परंपरा के अनुसार अपने मायके चली गई। हमने खुशी-खुशी उसे उसके मायके भेज दिया। अगर मैं कभी उससे मिलूंगी, तो मैं बस यही पूछूंगी कि उसने मेरे बेटे को क्यों मरवाया।"

उन्होंने बताया कि दोनों ने 11 मई को शादी की और 20 मई को अपने हनीमून के लिए मेघालय चले गए।

कैसे हुई राजा की हत्या?

राजा की पत्नी सोनम (25), उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) और कुशवाह के तीन दोस्तों को हत्या में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया। राजा और सोनम 23 मई को मेघालय में अपने हनीमून के दौरान लापता हो गए थे।

राजा का शव 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (जिसे चेरापूंजी के नाम से भी जाना जाता है) में एक झरने के पास एक गहरी खाई में मिला था। कुछ दिनों बाद, सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली।

मेघालय के डीजीपी इदाशीशा नोंग्रांग ने सोमवार को कहा कि सोहरा में इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या की जांच कर रहे जांचकर्ता प्रेम त्रिकोण को एकमात्र मकसद नहीं मान रहे हैं, और वे इसकी जांच कर रहे हैं। कई अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

नोंगरांग ने पीटीआई से कहा, "हम जांच कर रहे हैं कि क्या इस मामले में कुछ और भी है। यह असामान्य बात है कि शादी के कुछ दिनों के भीतर ही सोनम अपने पति के प्रति इतनी दुश्मनी पाल बैठी।"

टॅग्स :हनीमूनहत्याMeghalaya Policeक्राइमइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?