लाइव न्यूज़ :

रायगढ़ः जादू-टोना के शक में माता​-पिता की हत्या, पुलिस ने 17 वर्षीय बेटे को पकड़ा, 6 अन्य आरोपी अरेस्ट, पांच मोबाइल, बोलेरो वाहन, दो पत्थर और अन्य सामग्री जब्त

By भाषा | Updated: August 10, 2022 19:42 IST

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूरजगढ़ गांव में सुकरू यादव (40) और उसकी पत्नी मनमती यादव (35) की हत्या के आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय बेटे को पकड़ लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसूरजगढ़ गांव में महानदी के पुल के नीचे एक पुरुष और महिला का शव बरामद किया था। शव की शिनाख्त जशपुर जिले के बागबहार गांव निवासी मजदूर सुकरू और उसकी पत्नी मनमती के रूप में हुई थी।रायगढ़ जिले के भगवानपुर गांव में माली का काम करते थे।

रायगढ़ः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जादू-टोना के शक में माता​-पिता की हत्या करने के आरोपी नाबालिग बेटे को पुलिस ने पकड़ लिया है और मामले के छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अन्य आरोपी दशरथ यादव की तलाश की जा रही है। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूरजगढ़ गांव में सुकरू यादव (40) और उसकी पत्नी मनमती यादव (35) की हत्या के आरोप में पुलिस ने 17 वर्षीय बेटे को पकड़ लिया है। वहीं इस मामले में नरसिंह यादव (28), राजूराम यादव (35), भोले शंकर यादव (21), शंकर यादव (35), खगेश्वर यादव (35), ईश्वर यादव (25) को गिरफ्तार किया गया है।

मामले का अन्य आरोपी दशरथ यादव फरार है। उन्होंने बताया इस महीने की एक तारीख को पुलिस ने सूरजगढ़ गांव में महानदी के पुल के नीचे एक पुरुष और महिला का शव बरामद किया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव की शिनाख्त जशपुर जिले के बागबहार गांव निवासी मजदूर सुकरू और उसकी पत्नी मनमती के रूप में हुई थी।

दोनों रायगढ़ जिले के भगवानपुर गांव में माली का काम करते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब मामले की जांच की तब पता चला कि दंपति का बड़ा बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। झाड़-फूक कराने पर तांत्रिक ने छोटे बेटे को बताया कि उसकी मां ने इस पर तंत्र मंत्र कराया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद छोटे बेटे ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों और परिचितों के साथ​ मिलकर माता-पिता की हत्या की साजिश रची और 30 जुलाई को अपने (माता-पिता के) गले में पत्थर बांधकर नदी में डूबा दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से पांच मोबाइल, बोलेरो वाहन, घटनास्थल से दो पत्थर और अन्य सामग्री जब्त की है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़हत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली