लाइव न्यूज़ :

आखिर कैसे हुआ?, कमल कौर भाभी की हत्या कर मुख्य आरोपी सिख कट्टरपंथी नेता अमृतपाल सिंह मेहरों यूएई भागा, लुकआउट सर्कुलर जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2025 11:24 IST

बठिंडा की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमनीत कौंडल ने कहा कि पुलिस ने मोगा निवासी मेहरों के खिलाफ पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब की कम से कम दो अन्य महिला सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को धमकी देने का भी आरोप है।पुलिस की अलग-अलग टीमें पहले से ही छापेमारी करके अमृतपाल की तलाश कर रही थीं। प्रत्यर्पण के लिए उचित प्रक्रिया का पालन करेंगे।

चंडीगढ़ः पंजाब की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ ‘कमल कौर भाभी’ की हत्या के मामले में कथित मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों घटना के कुछ घंटों बाद ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भाग गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। बठिंडा की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमनीत कौंडल ने कहा कि पुलिस ने मोगा निवासी मेहरों के खिलाफ पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। मेहरों (30) एक स्वयंभू सिख कट्टरपंथी नेता है। उस पर पंजाब की कम से कम दो अन्य महिला सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को धमकी देने का भी आरोप है।

पुलिस ने कहा कि उसने उसके कुछ सोशल मीडिया हैंडल भी ब्लॉक कर दिए हैं। कोंडल ने बठिंडा में संवाददाताओं को बताया, “पुलिस की अलग-अलग टीमें पहले से ही छापेमारी करके अमृतपाल की तलाश कर रही थीं। शनिवार को हमने लुकआउट सर्कुलर जारी किया। जब हमने उसका पासपोर्ट विवरण प्राप्त किया और उसके यात्रा रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि वह बठिंडा में हत्या के कुछ ही घंटों बाद शाम को अमृतसर से फ्लाइट लेकर यूएई भाग गया था।” उन्होंने कहा, “हम अन्य प्राधिकारियों/एजेंसियों के साथ संपर्क करेंगे और उसके प्रत्यर्पण के लिए उचित प्रक्रिया का पालन करेंगे।

हमने प्राधिकारियों को सूचित कर दिया है कि मेहरोन हत्या के मामले में वांछित है।” मोगा निवासी जसप्रीत सिंह (32) और तरनतारन निवासी निमरतजीत सिंह (21) को 13 जून को कंचन कुमारी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया। कंचन का शव बठिंडा में एक पार्किंग स्थल में खड़ी एक लावारिस कार से बरामद हुआ था। कंचन कुमारी की हत्या नौ जून को की गई थी।

मामले की जांच और गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि हत्या की साजिश में दो और आरोपी शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि ये दोनों आरोपी मेहरों के सहयोगी हैं, जिनमें से एक की पहचान रंजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों को पहले से दर्ज प्राथमिकी में नामजद किया गया है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

एसएसपी के अनुसार, लुधियाना की लछमन कॉलोनी निवासी कंचन की गला घोंटकर हत्या की गई थी। गिरफ्तारी के तुरंत बाद दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कंचन को इसलिए मारा क्योंकि वह 'अनैतिक और अश्लील सामग्री' अपलोड कर रही थी, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हो रही थीं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबPoliceहत्याचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने