लाइव न्यूज़ :

ट्यूशन टीचर ने मांगलिक दोष दूर करने के लिए नाबालिक लड़के से रचाई झूठी शादी, फिर हुई विधवा, जालंधर का अजीबोगरीब मामला

By विनीत कुमार | Updated: March 18, 2021 15:21 IST

पंजाब के जालंधर में एक शिक्षिका ने मांगलिक दोष दूर करने के लिए अपने ही स्टूडेंट के साथ झूठी शादी की। हल्दी से लेकर सुहाग रात तक हर रस्म निभाई गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुजारी के कहने पर ट्यूशन टीचर ने मांगलिक दोष दूर करने के लिए नाबालिग से रचाई शादीझूठी शादी रचाई गई, इसके लिए लड़के के माता-पिता से झूठ बोलकर उसे टीचर ने एक हफ्ते के लिए अपने घर में रखाझूठी शादी के दौरान हर रस्म निभाई गई, फिर चूड़ियां तोड़ टीचर ने खुद को विधवा घोषित किया, शोक सभा भी रखा गया

आज के समय में भी अंधविश्वास कितना फैला हुआ है, इसकी एक बानगी पंजाब में देखने को मिली है। दरअसल, जालंधर में एक शिक्षिका ने अपनी कुंडली में 'मांगलिक दोष' को दूर करने के लिए 13 साल के अपने नाबालिग स्टूडेंट से विवाह कर लिया। घटना जालंधर के बस्ती बावा खेल एरिया की है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार मामले के तूल पकड़ने के बाद महिला ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार उसकी शादी नहीं हो पाने से चिंतित था। इसके पीछे उसकी कुंडली में 'मांगलिक दोष' बताया गया। पुजारी ने सुझाव दिया था कि इस दोष से मुक्ति के लिए उसे किसी नाबालिग से सांकेतिक तौर पर शादी करनी होगी।

ट्यूशन पढ़ता था छात्र, जिससे हुई शादी

पुजारी के सुझाव के बाद शिक्षिका ने 13 साल के एक लड़के को अनुष्ठान के लिए चुना जो उससे ट्यूशन पढ़ता था। शिक्षिका ने अपने अनुष्ठान को अंजाम देने के लिए लड़के के माता-पिता को ये कहा कि ट्यूशन के लिए वह उसे अपने घर एक हफ्ते के लिए रखने वाली है।

मामला उस समय सामने आया जब लड़का वापस अपने घर पहुंचा और पूरी बात अपने परिवार वालों को बताई। इसके बाद लड़के के माता-पिता ने फौरन पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

हल्दी से लेकर सुहागरात तक, हर रस्म निभाई गई

पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि शिक्षिका के परिवारवालों ने जबरन शादी की हर रस्म लड़के के साथ निभाई। इसमें हल्दी-मेहंदी से लेकर सुहागरात तक शामिल रहे। बाद में शिक्षिका ने अपनी चूड़ी तोड़ खुद को विधवा घोषित किया। इसके बाद परिवार ने अनुष्ठान को पूरा करने के लिए एक शोक सभा भी रखी।

बात खुलने के बाद शिक्षिका और उसका परिवार भी पुलिस के पास पहुंचे और मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया। साथ ही लड़के के परिवार वालों पर भी शिकायत वापस लेने के दबाव बनाए गए।

बस्ती बावा खेल पुलिस स्टेशन के इंचार्ज गगनदीप सिंह ने पुष्टि की है कि पुलिस को ऐसी शिकायत मिली थी। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच विवाद को लेकर सुलह हो गया। हालांकि सीनियर पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और जांच की जा रही है।

जालंधर के डीएसपी गुरमीत सिंह ने कहा है कि नाबालिग बच्चे को जबरन अपने पास रखना गैरकानूनी थी। बहरहाल, अभी शिक्षिका और उसके परिवारवालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :पंजाबक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए