लाइव न्यूज़ :

पंजाब: अमृतसर में गैंगस्टर जरनैल सिंह की गोली मारकर हत्या, जमानत पर जेल से था बाहर, कैमरे में कैद हुई शूटआउट की पूरी वारदात

By विनीत कुमार | Updated: May 24, 2023 15:15 IST

पंजाब के अमृतसर में गैंगस्टर जरनैल सिंह की हत्या कर दी गई है। इस हत्या को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया। कुछ नकाबपोश हमलावरों ने बुधवार को जरनैल सिंह पर हमला कर दिया।

Open in App

अमृतसर: पंजाब के गैंगस्टर जरनैल सिंह की अमृतसर के सठियाला गांव में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने गोली मार हत्या कर दी दी है। खबरों के मुताबिक, कुख्यात गोपी घमशामपुरिया गिरोह से ताल्लुक रखने वाला जरनैल सिंह फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर था। सामने आई जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।

खबरों के मुताबिक हथियारबंद हमलावरों ने जरनैल सिंह पर 20-25 गोलियां चलाईं। उसे घटना के तत्काल बाद नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस बीच पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए जांच और तलाशी शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई हत्या की सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें कुछ नकाबपोश जरनैल सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग करते दिख रहे हैं। पुलिस को अंदेशा है कि यह घटना किसी गैंगवार का नतीजा है और किसी गिरोह की रंजिश की वजह से जरनैल की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

टॅग्स :पंजाबअमृतसर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला