लाइव न्यूज़ :

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के विवादित बयान के बाद सियासत तेज, मुकदमा दर्ज, जानें आखिर क्या है मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 17, 2022 18:54 IST

Punjab Election 2022: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक चुनावी रैली के दौरान लोगों से उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली के ‘‘भैया’’ को राज्य में प्रवेश नहीं करने देने की बात कहकर विवाद खड़ा कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देयाचिका पर नियत समय पर सुनवाई किए जाने की संभावना है.अदालत में सीएम के खिलाफ एक शिकायत दी गई.उत्तर प्रदेश और बिहार के ‘‘भैया’’ संबंधी कथित ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी को लेकर हंगामा जारी है.

पटनाः यूपी और बिहारवासियों के लिए बयान देकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी घिरते जा रहे हैं. सियासी गलियारे में कडे़ विरोध के बीच आज एक ओर जहां पटना के थाना चन्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है तो वहीं आईपीसी की धारा 295, 295 (क), 504 और 511 के तहत मुजफ्फरपुर की अदालत में मुकदमा दर्ज किया गया है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर की अदालत ने इसे स्वीकार करते हुए सुनवाई की तिथि 24 फरवरी 2022 निर्धारित की है. यह मामला सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने दर्ज कराया है. उनका कहना है कि बिहार और यूपी के लोगों का पंजाब के सीएम चन्नी ने अपमान किया है. पंजाब उनकी जागिर नहीं है. चन्नी के इस बयान ने बिहार और यूपी के लोगों को ठेस पहुंचाया है.

सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मुजफ्फरपुर की अदालत में याचिका दायर की गई. हाशमी ने दावा किया है कि इस टिप्पणी के जरिये ‘‘पंजाब में रहने वाले बिहार के लोगों के जीवन को खतरे में डाल दिया गया है.’’ उनके बयान से आहत होकर उन्होंने आज मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी(सीजेएम) की अदालत में यह मुकदमा दर्ज कराया है.

वहीं, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मनीष सिंह के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना के कदमकुआं थाने में पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है. चन्नी के विवादित बयान पर उनसे माफी मांगने के साथ-साथ उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है. कदमकुंआ थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले को लेकर आवेदन मिला है, जांच की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाविधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावCharanjit Singh Channi
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप