लाइव न्यूज़ :

Pune Porsche Crash: पुणे में बेकाबू कार ने फिर छीन ली जिंदगी, सड़क पार करते शख्स को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर; मौत

By अंजली चौहान | Updated: May 29, 2024 10:08 IST

Pune Porsche Crash: पुणे पोर्श दुर्घटना में दो लोगों की मौत के कुछ दिनों बाद, पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ में एक 28 वर्षीय व्यक्ति की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App

Pune Porsche Crash: महाराष्ट्र के पुणे शहर में हाल ही में पोर्श कार से टक्कर लगने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। इस मामले में एक रईस नाबालिग को आरोपी बनाया गया है। यह केस अभी सुलझा भी नहीं कि अब एक बार फिर पुणे से दिल दहला देने वाला हादसे का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक शख्स सड़क पार कर रहा है कि तभी तेज रफ्तार कार उसे टक्कर मारकर वहां से आगे निकल जाती है। 

पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस ने एक प्रेस बयान में कहा कि यह घटना 27 मई को रात करीब 1.30 बजे पिंपरी चिंचवाड़ के वाकड इलाके में पुणे-बैंगलोर हाईवे के किनारे सर्विस रोड पर हुई। सड़क पार करते समय 28 वर्षीय अंगद गिरी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब तेजी से वायरल हो रही है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर कई गाड़ियां गुजर रही हैं। अचानक से एक व्यक्ति सड़क पार करने के लिए आता है लेकिन पीछे से आ रही तेज रफ्तार कर उसे इतनी जोर से चक्कर मारती है कि वह हवा में उड़ जाता है। 

आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार 

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस फौरन हरकत में आई। पुलिस ने कार और उसके चालक 20 वर्षीय वेदांत राय की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ हिंजेवाड़ी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 304 (ए), 338, 337, 270 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 119/177 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल मामले की जांच कर रही है। 

बता दें कि पुणे में इससे पहले 19 मई को पोर्श कार से एक नाबालिग ने दो लोगों की जान ले ली। हादसे में दो आईटी पेशेवरों की उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 19 मई की रात को हुए इस हादसे में मध्य प्रदेश के दो युवा आईटी पेशेवर अश्विनी कोष्टा और अनीश अवधिया की मौत हो गई। मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है वहीं, हाईप्रोफाइल केस होने के कारण इसकी जांच गहनता से की जा रही है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाPuneमहाराष्ट्रवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला