लाइव न्यूज़ :

निजी सुरक्षा गार्ड ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी की, ब्लू लाइन सेवा कुछ देर के लिए हुई बाधित

By भाषा | Updated: September 3, 2019 15:47 IST

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि निजी सुरक्षा गार्ड संचित कुमार करीब साढ़े ग्यारह बजे सेक्टर 61 के मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूद गया। उन्होंने कहा, ‘‘ कुमार निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था और वह नोएडा के सेक्टर 44 का निवासी था। उसके काम और इस घटना की वजह के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है।’’

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी के अनुसार फेज 3 थाने की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और फिर आगे की कार्रवाई की जा रही है।दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ब्लू लाइन पर सेवाएं कुछ देर तक बाधित होने की पुष्टि की है।

नोएडा में एक मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह 22 वर्षीय एक निजी सुरक्षा गार्ड ने ट्रेन के सामने कूद कर कथित रूप से खुदकुशी कर ली।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि निजी सुरक्षा गार्ड संचित कुमार करीब साढ़े ग्यारह बजे सेक्टर 61 के मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूद गया। उन्होंने कहा, ‘‘ कुमार निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था और वह नोएडा के सेक्टर 44 का निवासी था। उसके काम और इस घटना की वजह के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है।’’

अधिकारी के अनुसार फेज 3 थाने की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और फिर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ब्लू लाइन पर सेवाएं कुछ देर तक बाधित होने की पुष्टि की है।

उसने ट्वीट किया, ‘‘ नोएडा सेक्टर 61 में ट्रैक पर एक यात्री के कारण अक्षरधाम और नोएडा इलेक्ट्रोनिक सिटी के बीच ट्रेन सेवाओं में देरी हुई।’’ बाद में निगम ने ट्वीट किया, ‘‘ ट्रेन सेवाएं बहाल हो गयीं।’’ दिल्ली के द्वारका और नोएडा को नोएडा इलेक्ट्रोनिक सिटी को आपस में जोड़ने वाली मेट्रो की ब्लू लाइन इससे पहले रविवार की सुबह कुछ देर के लिए बाधित हुई थी जब 45 वर्षीय एक महिला ने झंडेवालान स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूद कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा