लाइव न्यूज़ :

2 का पहाड़ा नहीं सुनाने पर बच्चे को पाइप से पीटा, महिला प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2025 16:41 IST

Principal Beaten Kid: मध्यप्रदेश के देवास जिले के एक निजी विद्यालय में दो का पहाड़ा नहीं सुनाने पर सजा के रूप में छह वर्षीय लड़के के साथ मारपीट के आरोप में इस संस्थान की महिला प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्दे2 का पहाड़ा नहीं सुनाने पर बच्चे को पाइप से पीटा, महिला प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज

Principal Beaten Kid: मध्यप्रदेश के देवास जिले के एक निजी विद्यालय में दो का पहाड़ा नहीं सुनाने पर सजा के रूप में छह वर्षीय लड़के के साथ मारपीट के आरोप में इस संस्थान की महिला प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सिविल लाइन पुलिस थाने के प्रभारी हितेश पाटिल ने बताया कि एक निजी विद्यालय की प्राचार्य शशिकला ठाकुर के खिलाफ पहली कक्षा के छात्र से मारपीट के आरोप में सोमवार शाम मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि यह मामला छह वर्षीय बच्चे के पिता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के संबद्ध प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया।

पाटिल ने आरोपों के हवाले से बताया कि विद्यालय की प्राचार्य ने 11 अक्टूबर को इस बच्चे को सजा के तौर पर प्लास्टिक के पाइप से इसलिए पीटा क्योंकि वह कक्षा में दो का पहाड़ा नहीं सुना पाया था। उन्होंने बताया कि बच्चों को होमवर्क के रूप में दो का पहाड़ा याद करने के लिए कहा गया था। थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘विद्यालय की छुट्टी के बाद शाम को घर पहुंचने के बाद छह वर्षीय बच्चा अपने परिवार के किसी भी सदस्य से बात नहीं कर रहा था। जब बच्चे की मां ने उसके कपड़े बदले, तो उसकी दोनों जांघों पर चोट के निशान नजर आए। उसके चेहरे पर भी निशान थे।" उन्होंने बताया कि बच्चे के परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। पाटिल ने बताया कि विद्यालय में बच्चे के साथ कथित मारपीट के मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?