लाइव न्यूज़ :

मुंबई: खुद को सीएम जगन मोहन रेड्डी का पीए बताकर 60 कंपनियों को लगाया करोड़ों का चूना, पहले से दर्ज 30 केस वाला आोरपी हुआ गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: March 15, 2023 10:09 IST

पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसके बैंक खाते से सात लाख के अधिक पैसे मिले है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ 30 केस पहले से ही दर्ज है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई साइबर सेल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि वह सीएम जगन मोहन रेड्डी और खुद को उनका पीए बताकर कंपनियों को ठगता था। आरोप है कि आरोपी ने 60 ऐसे कंपनियों को चुना गया है और उसके खिलाफ 30 केस दर्ज है।

मुंबई: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ( CM Jagan Mohan Reddy) का नाम लेकर और खुद को उनका पीए बता कर ठगी करने का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि नागराज बुदुमुरु नामक शख्स ने सीएम का नाम लेकर ठगी को अंजाम दिया है और इस तरीके से आरोपी ने करीब 60 कंपनियों को चूना लगाया है। 

बताया जा रहा है कि आरोपी नागराज बुदुमुरु के खिलाफ करीब 30 केस दर्ज है और गिरफ्तारी के बाद आरोपी के बैंक खाते से सात लाख 60 हजार कैश मिले है। आरोप यह भी है कि आरोपी सीएम जगन मोहन रेड्डी और खुद को उनका पीए बताकर 60 कंपनियों से करीब तीन करोड़ ठग चुके है। 

क्या है पूरा मामला

न्यूज 18 की एक खबर के अनुसार, मुंबई साइबर सेल पुलिस 28 साल के नागराज बुदुमुरु नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि नागराज बुदुमुरु सीएम जगन मोहन रेड्डी का नाम लेकर महानगर की इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बेचने वाली दुकानों की एक श्रृंखला के साथ ठगी की है और उससे कथित तौर पर 12 लाख रुपए लिए है। दावा है कि नागराज बुदुमुरु इसी तरीके से कई और कंपनियों को भी निशाना बनाया है और उस पर 60 कंपनियों के साथ तीन करोड़ रुपए की ठगी करने के आरोप लगे है। 

ऐसे आरोपी के खिलाफ शिकाय के करीब दो महीने बाद पुलिस द्वारा उसे दक्षिणी राज्य के श्रीकाकुलम जिले से हिरासत में लिया गया है। खबर के अनुसार, मामले में बोलते हुए अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेता के प्रबंध निदेशक कार्यालय के एक कर्मचारी को यह कह कर ठगी की गई थी कि वह सीएम रेड्डी का पीए है। 

आरोपी के खिलाफ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में दर्द है कई मामले 

खबर के अनुसार, आरोपी ने इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेता के प्रबंध निदेशक कार्यालय में संपर्क कर प्रबंध निदेशक से एक क्रिकेटर की किट के प्रायोजन के लिए 12 लाख रुपए की मांग की थी। आरोप है कि इस लेनदेन को सही साबित करने के लिए आरोपी ने आंध्र क्रिकेट संघ के नाम से फर्जी दस्तावेज और एक ईमेल आईडी भी बनाए और प्रबंध निदेशक के साथ शेयर किया है। ऐसे में जब कंपनियों को लगा कि उनके साथ ठगी हुई है तो इस मामले में इसी साल जनवरी में शिकायत की गई है। 

ऐसे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवक के खिलाफ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कई मामले दर्ज है और पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाी कर रही है। 

 

 

टॅग्स :क्राइममुंबईJagan Mohan ReddyCyber Wing of Mumbai Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्टCCTV Footage: वसई में पिता से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने उसके दो साल के बच्चे को बेहरमी से सड़क पर पटका, फिर सिर लोहे के रॉड पर दे मारा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?