लाइव न्यूज़ :

खत्म हुआ भोपाल मॉडल रेस्क्यूः सनकी युवक गिरफ्तार, खून से तरबतर लड़की 12 घंटे बाद छूटी

By स्वाति सिंह | Updated: July 14, 2018 09:01 IST

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक आशिक ने एक मॉडल लड़की को उसी के पांचवी मंजिल स्थित फ्लैट में घुसकर कथित तौर पर कट्टे के दम पर 12 घंटे से अधिक बंधक बना कर रखा था।

Open in App

भोपाल,14 जुलाई: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सिरफिरे आशिक ने लड़की को 12 घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। शुक्रवार देर रात पुलिस ने लड़की को छुड़ा लिया है। इसके साथ ही आरोपी लड़के को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। खबरों कि मानें तो आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले रोहित सिंह के तौर पर हुई है। वहीं लड़की एक मॉडल थी। लड़की के हाथ और गले पर चोट के निशान पाएं गए हैं। आरोपी के चंगुल से छुड़ाने के बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बता दें कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक आशिक ने एक मॉडल लड़की को उसी के पांचवी मंजिल स्थित फ्लैट में घुसकर कथित तौर पर कट्टे के दम पर 12 घंटे से अधिक बंधक बना कर रखा था। पुलिस ने शुक्रवार शाम सवा सात बजे उसे एवं सिरफिरे आशिक को कमरे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इस आपरेशन के लिए हाइड्रोलिक सीढ़ियों को जैक के जरिये उठाकर प्लैट के ग्रिल तक ले जाया गया और सिरफिरे आशिक से बात कर उसे समझाया गया। जिसके बाद यह आपरेशन सफल हुआ। यह आपरेशन टीवी चैनलों पर आज दिनभर लाइव दिखाया गया।

ये भी पढ़ें: सुहागरात को पति ने की हैवानियत की सारी हदें पार, दुल्हन के प्राइवेट पार्ट में नुकीली रॉड से वार

पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया। 'रोहित कुमार सिंह (30) मॉडलिंग करने वाली ल़ड़की के मिसरौद इलाके स्थित एक बहुमंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल में उसके फ्लैट पर आज सुबह सात बजे पहुंचा और उसने उसे बंधक बना लिया। उन्होंने कहा कि रोहित भी सुरक्षित है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा। हालांकि। रोहित को उस वक्त हाथ में चोट आई है। जब वह कमरे के दरवाजे को थोड़ा सा खोलकर कट्टे को लहरा रहा था और वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उसके हाथ से इस कट्टे को छीनने का प्रयास किया। लोढ़ा ने बताया। ‘‘लड़की के एक हाथ में खरोंच है और गले में चोट है। कोई भी खतरनाक चोट नहीं है।' उन्होंने कहा कि लड़की एवं आरोपी दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। लोढ़ा ने बताया। 'हमने इस आपरेशन में दिनभर इसलिए लगाया। ताकि वह लड़की को नुकसान न पहुंचाए। हम जबरदस्ती करते तो लड़की पर खतरा बढ़ सकता था। पहले हमने वीडियो कॉलिंग के जरिये उससे बात की और बात में हमने वन-टु-वन बात की।' उन्होंने कहा कि हमने चिकित्सकों को भी मौके पर बुला दिया था। ताकि छुड़ाने के बाद लड़की के उपचार में देरी न हो।

ये भी पढ़ें:बिहार: आठवीं कक्षा की छात्रा से शिक्षक ने की छेड़खानी, आधा दर्जन छात्राओं ने भी लगाए आरोप

लोढ़ा ने बताया कि हमने रोहित को उसी लड़की से शादी कराने का पूरा आश्वासन दिया और कहा कि तुम दोनों बालिग हो। शादी कर सकते हो। उसने हमारा प्रस्ताव स्वीकार किया। इससे उसका विश्वास बढ़ा। जिससे वह बाहर हो गया। इसलिए हमने इतना लंबा आपरेशन किया। दोनों को सुरक्षित निकालने के लिए ही हमने इतना बड़ा आपरेशन चलाया। उन्होंने कहा। 'फिलहाल आरोपी को भी अस्पताल भेज दिया गया है। बंधक बनाने के मामले में बाद में जांच होगी और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।' मिसरौद थाना प्रभारी संजीव चौसे ने से कहा। 'एक तरफा प्यार में रोहित ने मॉडलिंग करने वाली इस ल़ड़की को उसके फ्लैट में घुसकर कट्टे की नोक पर बंधक बनाया था।

ये भी पढ़ें: पटना: शेफाली इंटरनेशनल स्कूल में इस वजह से नर्सरी छात्र की हुई हत्या, जांच में समाने आया सच

उन्होंने कहा कि सनकी आशिक का कहना है कि वह मॉडल से शादी करना चाहता है।चौसे ने बताया कि आपरेशन पूरा होने से पहले बंधक बनाने वाले आरोपी से पुलिस की वाट्सअप पर वीडियो कॉलिंग के जरिये बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा कि वीडियो कॉलिंग में कमरे में खून भी दिखाई दिया और उसके पास कैंची भी थी। हालांकि। वीडियो कॉलिंग में रोहित आरोप लगाया कि उसे पुलिस ने मारा है। जिससे उसे चोट आई है। चौसे ने बताया कि रोहित उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है और उसने अपने आप को सिंगर बताया।चौसे ने बताया कि युवक धमकी दे रहा था यदि उसकी मांग नहीं मानी गई तो वह स्वयं को गोली मार देगा।

बंधक बनाई गई लड़की की मां का कहना है कि लड़की-लड़का एक-दूसरे को पिछले करीब दो साल से जानते हैं। दोनों एक दूसरे को मुंबई में एक कार्यक्रम में मिले थे और तब से उनमें बातचीत होती रहती थी। लेकिन। बाद में वह लड़की की पीछे पड़ गया और शादी का दबाव बनाने लगा और परेशान करने लगा।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :भोपालमध्य प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?