सुहागरात को पति ने की हैवानियत की सारी हदें पार, दुल्हन के प्राइवेट पार्ट में नुकीली रॉड से वार
By आदित्य द्विवेदी | Published: July 13, 2018 09:50 AM2018-07-13T09:50:37+5:302018-07-13T09:50:37+5:30
सुहागरात को दूल्हे ने नवविवाहिता के साथ बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए कथित रूप से उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की नुकीली रॉड से वार किया था।
गाजियाबाद, 13 जुलाईः बागपत में एक नई-नवेली दुल्हन के सारे अरमान चकनाचूर हो गए। शादी की पहली रात को ही उसके साथ ऐसी हैवानियत हुई कि रूह कांप जाए। इस वक्त वो मोहननगर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। उसकी आंते कट गई हैं। गर्भाशय को भी नुकसान पहुंचा है। सुहागरात को दूल्हे ने नवविवाहिता के साथ बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए कथित रूप से उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की नुकीली रॉड से वार किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आठ जुलाई को निवाड़ी थानाक्षेत्र की पीड़िता का विवाह बागपत के सिंघावली अहीर थानाक्षेत्र में हुआ था। आरोपी पति एक स्कूल टीचर है। शादी भी धूम-धाम से हुई। दुल्हन अपनी जिंदगी भर के अरमान संजोए ससुराल पहुंची। अगले दिन गोद भराई की रस्म होनी थी।
यह भी पढ़ेंः- बिहारः सात साल की दलित बच्ची से दबंग ने किया दुष्कर्म, मासूम ने रोते हुए सुनाई आपबीती
जब दुल्हन का भाई 9 जुलाई को गोद-भराई की रस्म के लिए बहन के ससुराल पहुंचा तो बताया गया कि उसकी तबियत खराब है। उसे लेकर अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। तब जाकर पति की हैवानियत का खुलासा हुआ।
यह भी पढ़ेंः- वीडियो चैट पर गर्लफ्रेंड से हुआ झगड़ा, लड़के ने किया लाइव सुसाइड
पति पर आरोप है कि उसने दुल्हन के प्राइवेट पार्ट में लोहे की नुकीली रॉड से वार किया। हालांकि इस कुकृत्य के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है। लड़की के परिजनों ने पति, सास और ससुर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!