लाइव न्यूज़ :

अपहरण और रेप के आरोपी को पुलिस ने दो साल बाद दबोचा, बरामद नाबालिक लड़की बन चुकी थी एक बच्चे मां, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 27, 2022 14:12 IST

ठाणे के हिल लाइन थाने के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मण ने इस गिरफ्तारी के संबंध में बात करते हुए बताया कि उल्हासनगर बस्ती में राजमिस्त्री का काम करने वाले आरोपी ने कथित तौर पर 16 साल की नाबालिग लड़की का उसके घर के पास से अपहरण किया और फिर उसे पश्चिम बंगाल स्थित अपने पैतृक स्थान ले गया।

Open in App
ठळक मुद्देगुनाह करके दो साल से फरार चल रहे आरोपी को मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया हैआरोपी ने दो साल पहले मुंबई में एक किशोरी का अपहरण करके रेप किया थाअपहरण के समय नाबालिक लड़की अब आरोपी के बच्चे मां बन चुकी है

मुंबई: गुनाह करके दो साल से फरार चल रहे आरोपी को मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक ठाणे पुलिस ने 27 साल के ऐसे गुनहगार को सलाखों के पीछे डाल दिया है, जिसने दो साल पहले मुंबई में एक किशोरी का अपहरण किया था और बाद में उसके साथ रेप किया था।

ठाणे के हिल लाइन थाने के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मण ने इस गिरफ्तारी के संबंध में बात करते हुए बताया कि उल्हासनगर बस्ती में राजमिस्त्री का काम करने वाले आरोपी ने कथित तौर पर 16 साल की नाबालिग लड़की का उसके घर के पास से अपहरण किया और फिर उसे पश्चिम बंगाल स्थित अपने पैतृक स्थान ले गया। जहां आरोपी ने जबरदस्ती खेतीबाड़ी का काम भी कराता था। इधर लड़की के अपहरण के बाद परिवार वालों ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया।

मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद ठाणे पुलिस ने गुशमुदगी और अपहरण के एंगल से मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने इसके लिए सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से लड़की की तलाश शुरू कर दी। लेकिन वारदात को दो साल हो गये और पुलिस को न तो लड़की का कोई सुराग मिला और न ही उसे अपृहित करने वाले अज्ञात आरोपी का।

सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मण ने बताया कि सुराग न मिलने के बावजूद पुलिस अपने काम पर लगी रही और इस बीच करीब दो साल बाद पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि लड़की अपृहित के आवास पर है। इस जानकारी के आधार पर ठाणे पुलिस की एक टीम बताये गये पते पर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले पहुंची। वहीं जिला पुलिस पुलिस की मदद से मुंबई पुलिस ने बुरवान गांव में आरोपी के घर पर छापा मारा और लड़की को बरामद कर लिया।

पुलिस अधिकारी लक्ष्मण अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के चंगुल से लड़की को मुक्त करा लिया लेकिन पुलिस को इस बात का भी पता चला कि अपहरण के समय नाबालिक लड़की अब एक बच्चे मां बन चुकी है। मुंबई पुलिस आरोपी के साथ लड़की और उसके बच्चे को मुंबई लेकर आयी, जहां मंगलवार को लड़की को उसके माता-पिता के पास सौंप दिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 सहित यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमुंबईपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए