लाइव न्यूज़ :

मुंबई में बस धमाके करने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, नोएडा से पुलिस ने दबौचा; जांच जारी

By अंजली चौहान | Updated: September 6, 2025 08:49 IST

Mumbai Bomb Threat 2025: मुंबई क्राइम ब्रांच ने शहर में बम की धमकी देने के आरोप में नोएडा से एक 50 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से बिहार का रहने वाला आरोपी, जाँच के दौरान ट्रेस किए गए एक फ़ोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था।

Open in App

Mumbai Bomb Threat 2025: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बम धमाके की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उस व्यक्ति का फ़ोन और सिम कार्ड ज़ब्त कर लिया है और उसे नोएडा से मुंबई लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय अश्विन कुमार सुप्रा बिहार के रहने वाले हैं।

उसकी गिरफ्तारी मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा संदेश मिलने के एक दिन बाद हुई है जिसमें कहा गया था कि शहर भर में 34 "मानव बम" रखे गए हैं और 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस आए हैं।

मुंबई पुलिस ने कहा, "लश्कर-ए-जिहादी" होने का दावा करने वाले इस संगठन का कहना है कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस आए हैं। धमकी भरे संदेश में आगे कहा गया है कि विस्फोट में 400 किलोग्राम आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा।"

गौरतलब है कि आतंकी धमकी का समय भी चिंताजनक था, क्योंकि यह मुंबई में गणेश विसर्जन समारोह से एक दिन पहले आई थी। शहर में हाई अलर्ट जारी किया गया था।

शुक्रवार को वर्ली पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 (आपराधिक धमकी) और उपधारा 2, 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया।

एक अन्य अधिकारी ने कहा, "इससे पहले भी ट्रैफ़िक पुलिस को बम की धमकी वाले संदेश मिले हैं। घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है। प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और तलाशी अभियान जारी है। मुंबईवासियों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देनी चाहिए।"

टॅग्स :मुंबईबमनॉएडामुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी